{"_id":"596e58504f1c1b437b8b46f2","slug":"131500403792-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कब्जेदार को डीएम ने दिए जेल भेजने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कब्जेदार को डीएम ने दिए जेल भेजने के आदेश
Updated Wed, 19 Jul 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकायत आईं 514, निपटीं मात्र 24
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। जिले की छह तहसीलों में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 514 शिकायतें आईं। जिनमें से मात्र 24 शिकायतों का ही निस्तारण किया जा सका। सिरौलीगौसपुर में डीएम अखिलेश तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में मंडलायुक्त मनोज मिश्रा व आईजी विजय प्रकाश ने पहुंच कर तहसील दिवस का हाल देखा और समस्याएं सुनकर दिशा निर्देश दिए।
स्थानीय तहसील में तहसील दिवस का आयोजन डीएम की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा, चकबंदी, पूर्ति, नलकूप, जलनिगम, समाज कल्याण विभिन्न विभागों से संबंधित 164 मामले आए, जिसमें से 13 शिकायती पत्रों का ही निस्तारण किया जा सका। जिलाधिकारी ने फरियादियों की शिकायत सुनते हुए संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण किया जाए। इस दौरान चौखंडी निवासी अशोक कुमार सिंह की शिकायत पर गांव में स्थित भूमि गाटा संख्या 433 रकबा 01.25 आंगनबाड़ी की भूमि पर चंचल पुत्र रामकृपाल ने अवैध रूप से कब्जा जमा रखने की शिकायत पर डीएम ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी को जेल भेजने का आदेश दिए। तहसील दिवस में आईजी जोन विजय प्रकाश व कमिश्नर राजस्व मनोज मिश्रा ने भी शिकायतें सुनीं तथा अधिकारियों को शिकायतों का जल्द निस्तारण करने के आदेश दिया।
सिरौलीगौसपुर प्रतिनिधि के अनुसार डीएम की अध्यक्षता में 164 शिकायतें आईं। जिनमें से 13 शिकायतों का निस्तारण कराया गया। फतेहपुर प्रतिनिधि के अनुसार तहसील दिवस में 65 मामले में आए। जिनमें से मौके पर किसी प्रार्थना पत्र का निस्तारण नहीं हो सका। नवाबगंज तहसील में कुल 94 मामले आए। जिनमें से मात्र चार का निस्तारण मौके पर कराया गया। रामनगर तहसील दिवस में कुल 86 शिकायतों में मात्र दो का निस्तारण हो सका। दरियाबाद प्रतिनिधि के अनुसार रामसनेहीघाट तहसील में 64 शिकायती पत्र आए। इनमें से मात्र पांच का ही मौके पर निस्तारण किया गया। हैदरगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार तहसील दिवस में कुल 41 शिकायतें प्राप्त हुई।