फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   सीएम आवास पर सुरक्षा में तैनात होमगार्ड को गोली मारकर लाखों की डकैती

सीएम आवास पर सुरक्षा में तैनात होमगार्ड को गोली मारकर लाखों की डकैती

Sun, 24 Dec 2017 01:02 AM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
सीएम आवास पर सुरक्षा में तैनात होमगार्ड को गोली मारकर लाखों की डकैती
बाराबंकी। सीएम आवास पर सुरक्षा में तैनात एक होमगार्ड के घर शुक्रवार की देर रात पहुंचे डकैतों ने जमकर लूटपाट किया। इस दौरान विरोध करने पर डकैतों ने होमगार्ड को गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बचाने आई होमगार्ड की पत्नी पर तमंचे की बट से हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन


भागते समय पीछा कर रहे ग्रामीणों पर भी डकैतों ने कई राउंड फायर किए। वारदात की जानकारी मिलने पर एएसपी व सीओ ने जायजा लिया। मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मुख्य आरोपियों का अभी तक पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के ललपुरवा गांव निवासी राजकुमार सिंह (48) होमगार्ड के पद पर तैनात है। इस समय इनकी ड्यूटी प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास की सुरक्षा दस्ता में लगी है। शुक्रवार की देररात होमगार्ड के घर पहुंचे डकैत खुद को पुलिस कर्मी बताते हुए उसके घर में घुस गए। इसके बाद करीब तीन लाख रुपये कीमत के जेवरात व 50 हजार की नकदी लूट ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच होमगार्ड की बहू खुशबू पानी लेने के लिए कमरे से बाहर निकली। इस बीच बदमाशों ने महिला पर तमंचा तान कर उसे धमकाना शुरू कर दिया और घर के अंदर जाने को कहा। खुशबू ने कमरे के पास पहुंचते ही ससुर राजकुमार सिंह को आवाज देकर उठने के लिए कहा। जैसे ही राजकुुमार ने बिस्तर से उठने का प्रयास किया, वहां पहुंचे बदमाशों ने उन पर फायर झोंक दिया।

गोली चलने की आवाज सुनकर बचाने दौड़ी होमगार्ड की पत्नी शैलकुमारी पर भी तमंचे की बट से बदमाशों ने सर पर हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गई। बहू खुशबू व बेटी कोमल को डराने धमकाने के साथ आरोपी मौके से भागने लगे। इस बीच घटना की जानकारी मिलते ही आसपास रहने वाले ग्रामीणों ने बदमाशों का पीछा करना शुरू कर दिया लेकिन बदमाशों ने ग्रामीणों पर तीन राउंड फायरिंग झोंक दिया व मौके से भाग निकले।


पीड़ित परिवार का कहना है कि घर में पहुंचे पांच बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने होमगार्ड को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। उसकी हालत गंभीर बताई जाती है। बदमाशों द्वारा घर से ले जाए गया बक्सा भी गांव के बाहर बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed