फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   चयन बोर्ड ने लगाई शिक्षिका के वेतन व ज्वाइनिंग पर रोक

चयन बोर्ड ने लगाई शिक्षिका के वेतन व ज्वाइनिंग पर रोक

Sat, 16 Dec 2017 01:01 AM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
चयन बोर्ड ने लगाई शिक्षिका के वेतन व ज्वाइनिंग पर रोक
चयन बोर्ड ने लगाई शिक्षिका के वेतन व ज्वाइनिंग पर रोक
विज्ञापन

- चयन बोर्ड ने माना, कंचन वर्मा नहीं प्रशिक्षित स्नातक
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। नेशनल इंटर कॉलेज फतेहपुर में आयोग से चयन के बाद एक मई को गृह विज्ञान प्रशिक्षित स्नातक के पद पर ज्वाइनिंग करने वाली शिक्षिका की नियुक्ति को उ.प्र. माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड ने गलत करार दिया है। इस आशय का पत्र भेजकर शिक्षिका कंचन वर्मा को कार्यभार ग्रहण न कराने के साथ वेतन का भुगतान न किए जाने का आदेश डीआईओएस को भेजा है। जिसका हवाला देकर डीआईओएस ने भी एक पत्र कॉलेज के प्रबंधक को भेज दिया।
उ. प्र. माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड द्वारा 22 अप्रैल को मिले आदेश पर डीआईओएस ने सुल्तानपुर के ईस्ट साइड ऑफ गोमती हॉस्पिटल पीकेएनआई निवासी शिक्षिका कंचन वर्मा को ज्वाइनिंग कराने का आदेश फतेहपुर के नेशनल इंटर कॉलेज के प्रबंधक को भेजा था। जिस पर शिक्षिका ने एक मई को कॉलेज में ज्वाइनिंग कर ली। मगर, प्रशिक्षित स्नातक के पद पर नियुक्ति पाने वाली शिक्षिका की नियुक्ति फर्जी होने का शक डीआईओएस को हुआ। जिस पर 6 नवम्बर को डीआईओएस ने उ.प्र. माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड को पत्र भेजकर मार्गदर्शन मांगा। जिसका जवाब 7 दिसम्बर को उ.प्र.माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड के उप सचिव नवल किशोर ने डीआईओएस को भेजा। जिसमें कहा गया है कि कंचन वर्मा बीए में गृहविज्ञान विषय के साथ प्रशिक्षित स्नातक नहीं है। ऐसे में इन्हें कार्यभार ग्रहण व वेतन नियमानुसार नहीं है।
विज्ञापन

वर्जन
चयन बोर्ड से मिले आदेश के क्रम में नेशनल इंटर कॉलेज फतेहपुर के प्रबंधक को पत्र भेज दिया गया है। शिक्षिका को शिक्षण कार्य से रोक दिया गया है। हालांकि अग्रिम कार्रवाई चयन बोर्ड के अग्रिम आदेश के अनुरूप की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नंदलाल सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक बाराबंकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed