{"_id":"5a0b3b044f1c1b59678bbc83","slug":"121510685444-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़े की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपड़े की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
Updated Wed, 15 Nov 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपड़े की दुकान में लगी आग, नकदी समेत सारा सामान राख
- मसौली कस्बे में हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
मसौली (बाराबंकी)। रेडीमेड कपड़ों की दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग से दुकान में रखी नकदी सहित लाखों रुपये कीमत के कपड़े जलकर राख हो गए। फायर ब्रिगेड ने जब तक आग पर काबू पाया, तब तक सारा सामान जल चुका था।
थानाक्षेत्र के अंतर्गत हाईवे पर स्थित मसौली चौराहे पर शहर के आजादनगर निवासी राहुल गुप्ता पुत्र हरीशचंद्र गुप्ता की फैशन प्वाइंट नामक रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। मंगलवार की सुबह लोगों ने राहुल गुप्ता की बंद कपड़े की दुकान से धुआं देख राहुल व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब दुकान का शटर खोला गया तो दुकान में सारे कपड़े राख हो चुके थे। पीड़ित राहुल गुप्ता ने बताया कि गल्ले में कुछ फुटकर नकदी व रेजगारी थी वह भी जल गई है। दुकान जलने के बाद व्यापारी काफी परेशान है और प्रशासन से मदद की गुहार लगाने की बात कही है।