फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   कानून एंव परंपरा का पालन एक साथ कर सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखे- डीएम

कानून एंव परंपरा का पालन एक साथ कर सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखे- डीएम

Mon, 18 Sep 2017 11:48 PM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
कानून एंव परंपरा का पालन एक साथ कर सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखे- डीएम
शांति-व्यवस्था में खलल डालने वालों की खैर नहीं : एसपी
विज्ञापन

फतेहपुर (बाराबंकी)। आगामी त्यौहारों व मोहर्रम पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सोमवार को जिले में कई जगह पर शांति समिति की बैठकें आयोजित की गईं।
फतेहपुर तहसील में हुई शांति समिति की बैठक में डीएम अखिलेश तिवारी ने कहा कि, हम सभी का धर्म है कि कानून व परंपरा का पालन एकसाथ करें और सांप्रदायिक सौहार्द्र बनाए रखें। त्यौहार मनाते समय दूसरों की भी सुविधाओं का ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि, दुर्गापूजा व मोहर्रम एक ही दिन होने के चलते दोनों समुदाय के लोगों को सामंजस्य बनाकर जुलूस निकालने होंगे। सभी पूजा पंडालों और ताजिया स्थल पर आयोजक कमेटी के पांच पांच सदस्यों की वालंटियर टीम तैनात की जाए। उन्होंने कहा कि, संगीनों के साये में त्योहार बनाने से बचें और समझदारी से मिल-जुलकर किसी भी मामले का हल निकालें। त्योहार पर विद्युत कटौती तो नहीं होगी मगर फिर भी आयोजक वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित कर लें। एसपी अनिल कुमार सिंह ने कहा कि, जहां भी प्रतिमाओं की स्थापना व ताजिये रखने की परंपरा चली आ रही है, वहीं आयोजन होंगे। कहीं भी नए स्थान पर प्रतिमाओं की स्थापना व ताजिये नहीं रखें जाएं। उन्होंने कहा कि, शराब पीकर हुड़दंग करने वालों को जुलूस में शामिल नहीं होने दें। एसपी ने कहा कि, शांति-व्यवस्था में खलल डालने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। बैठक में एसडीएम संतोष कुमार सिंह, सीओ राजेश यादव, तहसीलदार चंद्रप्रकाश पाठक, बीडीओ विजयंत सिंह, प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह, राजीव नयन तिवारी एडवोकेट, नागेंद्र कुमार चौबे आदि मौजूद रहे।

सिद्धौर पुलिस चौकी पर एडीएम अनिल कुमार सिंह व एएसपी शशिकांत तिवारी की अगुवाई में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें सीओ रामसनेहीघाट सुशील कुमार सिंह, एसडीएम हैदरगढ़ पंकज कुमार कनौजिया, रामदेव, सत्यनाम वर्मा आदि मौजूद रहे। टिकैतनगर थाने में सीओ रामसनेहीघाट सुशील कुमार सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसमें प्रभारी निरीक्षक नीरज सिंह, जगदीश प्रसाद गुप्ता, तेजनरायण जयसवाल, अमरेश आदि क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। मसौली थाने व सआदतगंज चौकी परिसर में भी शांति समिति की बैठक हुई। इसमें एसओ जेएल सोनकर ने कहा कि, मिल-जुलकर दुर्गापूजा, दशहरा व मोहर्रम मनाएं। कोई नई परंपरा की शुरुआत न करें। कुर्सी थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में एसओ बृजेश सिंह ने क्षेत्रीय लोगों से शांति व्यवस्था में सहयोग की अपील की। वहीं, शहर कोतवाली में हुई बैठक में सीओ सिटी आरएन सिंह व कोतवाल उमेश बहादुर सिंह ने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed