फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   किसानों ने रैली निकला किया प्रदर्शन

किसानों ने रैली निकला किया प्रदर्शन

Fri, 15 Sep 2017 12:32 AM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
किसानों ने रैली निकला किया प्रदर्शन
किसानों ने रैली निकला किया प्रदर्शन
विज्ञापन


बाराबंकी। भाकियू कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री आवास में हो रही अवैध वसूली के खिलाफ बृहस्पतिवार को रैली निकाल प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे किसानों पहले बंकी ब्लॉक परिसर में धरना दिया इसके बाद रैली निकाल कर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को मांगों का ज्ञापन सौंपा है।
भाकियू जिलाध्यक्ष रामनरायन रावत ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपे गए ज्ञापन में आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री आवास देने के नाम पर ग्रामीण क्षेत्रों में 8 हजार रुपये और शहरी क्षेत्रों में 12 हजार रुपये की अवैध वसूली की जा रही है। इसको लेकर कई बार शिकायतें भी की गई लेकिन आज तक किसी के िखिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी है। जिससे इनके हौंसले खासे बुलंद हैं और अवैध वसूली का सिलसिला निरंतर जारी है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास देने में हो रही अवैध वसूली पर यदि रोक नहीं लगाई जाती है तो किसान आंदोलन करने को मजबूर होंगे। कहा कि इससे पहले भी किसानों की तमाम समस्याएं अभी लंबित पड़ी हैं जिनका निराकरण आज तक नहीं किया जा सका है। यदि इन समस्याओं का निराकरण करा दिया जाए तो किसानों की काफी हद तक समस्याएं दूर हो जाएंगी। किसानों ने पहले ब्लॉक परिसर पहुंच धरना दिया और मांगों का ज्ञापन बीडीओ बंकी को सौंपा। इसके बाद किसान रैली निकाल प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और यहां पर मौजूद अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर तुफैल अहमद, विजय वर्मा, जय नरायन, मुनेश्वर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बाक्स
फोटो- 8 पी
देवा महोत्सव में जायरीनों को नहीं होनी चाहिए असुविधा : भाकियू
देवा महोत्सव में आने वाले जायरीनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसकी मांग को लेकर भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष रामकिशोर पटेल के नेतृत्व में किसानों ने मांगों का ज्ञापन एडीएम को सौंपा हैं। कहा कि मेला परिसर में प्रसाधन पर्याप्त मात्रा में न होने की वजह गंदगी ज्यादा रहती है। इसके अलावा पशु बाजार मेला परिसर के अन्यत्र लगाए जाने, ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर रोक लगाने समेत कई मांगों का ज्ञापन सौंपा है। इस मौके पर विक्रांत सेनी उमेश चन्द्र लाला, सुधाकर वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed