{"_id":"5963c4b54f1c1b503b8b466b","slug":"121499710645-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवारी से भरा टैम्पो पलटा 4 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवारी से भरा टैम्पो पलटा 4 घायल
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। सवारी लेकर रामनगर से आ रहा टैंपो रामनगर-बाराबंकी मार्ग पर पलट गया। हादसे में चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हादसा सोमवार की देर रात मसौली थाना क्षेत्र के सुल्तानुपर गांव के पास हुआ। रामनगर से क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर एक टैंपो बाराबंकी आ रहा था। इसी दौरान सड़क पर पडे़ एक ईंट पर चढ़ते हुए टैंपो पलट गया। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में टैंपो के नीचे दबे मसौली थाने के बड़ागांव निवासी कफील व जैदपुर निवासी अफजल, मो. जैद व एक अन्य को बाहर निकाल कर जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल का मेन गेट बंद होने केे कारण परिवारीजन घायलों को लेकर लखनऊ चले गए और डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में मसौली पुलिस ने जानकारी होने से इंकार किया। ब्यूरो