फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   12 houses to ashes by the fire, she burnt

आग से 12 मकान राख, युवती झुलसी

Fri, 22 Apr 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Fri, 22 Apr 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
12 houses to ashes by the fire, she burnt
बाराबंकी। तहसील सिरौलीगौसपुर के मोहम्मदाबाद गांव में आग लगने से जला पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला
जिले के अलग अलग इलकों में लगी से 12 घर राख हो गये। रामनगर थाना क्षेत्र के केसरीपुर गांव में बृहस्पतिवार की शाम आग की चपेट में आकर छह घरों की लाखों की गृहस्थी राख हो गई। इस घटना में एक युवती झुलस गई है। महमूदाबाद में लगी आग से चार घर जल गये। कोठी क्षेत्र में दो घर जल गये।
विज्ञापन


थाना रामनगर क्षेत्र के केसरीपुर गांव में बृहस्पतिवार की शाम रामनरेश के घर में चूल्हे की चिंगारी से आग लग गई। आग ने शंभू, जयपाल, रामदीन, दुर्गेश व सर्वेश के घरों को भी चपेट मेें ले लिया। अग्निकांड मेें रामनरेश की 22 वर्षीय पुत्री सरस्वती भी झुलस गई जिसे सीएचसी भेजा गया है।
विज्ञापन


थाना सफदरगंज क्षेत्र के महमूदाबाद ग्राम मे दोपहर लगी आग से बेवा सईदा खातून की एक मुर्गी व एक बकरी जल गयी। इसराइल वंशी लाल पवन लाल के घर मे रखी नकदी जेवर व गृहस्थी का सामान जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बदोसरांय के द्वरिकेश के घर में लगी आग में गृहस्थी नष्ट हो गयी। घुंघटेर थाना क्षेत्र के सरवन गांव निवासी जगन्नाथ के घर में लगी आग से हजारों का सामान जल गया। कोठी क्षेत्र के डफरापुर निवासी कैलाश के घर में आग लग गयी। बब्कपुर निवासी राजेन्द्र कुमार के घर में भी आग लगने से घर की गृहस्थी जलकर राख हो गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed