फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   गल्ला मंडी हटाने के विरोध में बंद रही दुकानें, सांसद व एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

गल्ला मंडी हटाने के विरोध में बंद रही दुकानें, सांसद व एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Thu, 30 Aug 2018 12:05 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
गल्ला मंडी हटाने के विरोध में बंद रही दुकानें, सांसद व एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
गल्ला मंडी हटाने के विरोध में
विज्ञापन

बंद रहीं दुकानें, सौंपा ज्ञापन
क्रासर

नवीन मंडी में सचिव की देखरेख में हुआ कारोबार

फोटो-30
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। शहर से दो किमी. दूर नवीन मंडी में गल्ला मंडी को शिफ्ट कराने के विरोध में व्यापारियों ने दूसरे दिन भी दुकानें बंद रखीं। धरना-प्रदर्शन करने के बाद व्यापारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप अपनी समस्याएं गिनाई। वहीं मंडी सचिव द्वारा नवीन मंडी से थोक का व्यापार कराए जाने का दावा किया गया।

शहर के नाका सतरिख स्थित गल्ला मंडी के थोक एंव फुटकर व्यापारी आदर्श व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंचे। यहां पर व्यापारियों ने प्रदर्शन किया और मांगों का ज्ञापन अधिकारी को सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि गल्ला व गुड़ व्यापारी लगभग 40 वर्षों से अपना व्यापार कर रहे हैं। इसमें व्यापारी मिलों, डिस्ट्रीब्यूटर व डीलरों से गुड़, चावल, दाल व अन्य खाद्य पदार्थ क्रय करके यहीं पर फुटकर व थोक में विक्रय करते हैं। मंडी सचिव पर पिछले दो माह से व्यापारियों को प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया। कहा कि मंडी सचिव द्वारा कहा जा रहा है कि यह दुकानें नवीन मंडी में स्थानान्तरित की जाए। जबकि यहां के व्यापारी न ही किसानों से माल खरीदते हैं और न ही इनकी कोई आढ़त है। वहीं व्यापारियों ने सांसद प्रियंका सिंह रावत को ज्ञापन देकर मंडी नाके पर ही लगवाए जाने की मांग की। सांसद ने डीएम, मंडी सचिव से वार्ता कर समस्या का समाधान किए जाने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर जुग्गीलाल गुप्ता, संजय निगम, फरीद, पवन जैन,लालता जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed