{"_id":"5a28341f4f1c1b001c8b7328","slug":"11512584223-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम संस्कार में जा रहे मां,बेटे व बहू को बस ने रौंदा, मां की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम संस्कार में जा रहे मां,बेटे व बहू को बस ने रौंदा, मां की मौत
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में वृद्धा की मौत, बेटा-बहू घायल
बाराबंकी। लखपेड़ाबाग चौराहे के पास बुधवार सुबह रोडवेज बस की टक्कर से बाइक पर बेटे व बहू के साथ जा रही वृद्धा की मौत हो गई। हादसे में महिला का बेटा व बहू गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देवा कोतवाली क्षेत्र के बरेठी गांव निवासी ये लोग शहर के बड़ेल में एक रिश्तेदार की मौत पर शोक प्रकट करने जा रहे थे।
देवा कोतवाली क्षेत्र के बरेठी गांव निवासी अनवारूल हक (35) बुधवार सुबह अपनी मां शाकिरा (70) व पत्नी अखतरून (32) के साथ शहर के बड़ेल में एक रिश्तेदार की पत्नी की मौत होने पर शोक प्रकट करने बाइक से जा रहा था। शहर में लखपेड़ाबाग चौराहा पार करते ही पीछे से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने अनवारूल की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक से गिरकर शाकिरा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका पुत्र व बहू गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही चालक बस मौके पर छोड़कर भाग गया। राहगीरों ने घायल दंपती को जिला अस्पताल पहुंचाया। जबकि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हादसा करने वाली बस कब्जे में ले ली। कोतवाल दिनेश सिंह ने बताया कि, हादसे के समय युवक हेलमेट पहनकर बाइक चला रहा था मगर ट्रिपलिंग के चलते बस की टक्कर से वह संभल नहीं पाया। गिरने से गंभीर चोट आने से वृद्धा की मौत हो गई और उसका बेटा व बहू घायल हो गए। कोतवाल ने बताया कि, मामले में रिपोर्ट दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।