{"_id":"59fb64fb4f1c1b6d548ba6f4","slug":"11509647611-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन में लगी पोकलैंड, डंफर, जेसीबी व ट्रैक्टर ट्राली सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन में लगी पोकलैंड, डंफर, जेसीबी व ट्रैक्टर ट्राली सीज
Updated Fri, 03 Nov 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध खनन में लगी पोकलैंड, डंपर, जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज
सिरौलीगौसपुर/दरियाबाद (बाराबंकी)। बदोसरांय, टिकैतगंज व दरियाबाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को खनन में लगी एक पोकलैंड, डंपर, जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज किया है।
प्रभारी कोतवाल बदोसरांय श्याम नारायण पांडेय ने उपनिरीक्षक नैमिष कुमार सिंह के साथ बृहस्पतिवार को घाघरा नदी के अलीनगर रानीमऊ तटबंध के भीतर हुसेनपुर गांव में हो रहे खनन की सूचना पर गए। पुलिस को वहां डंपर में बालू भरते हुए पोकलैंड व एक ट्राली मिली। पुलिस ने दोनों वाहनों को सीज कर दिया है। वहीं, टिकैतनगर की ओर से बदोसरांय जा रही ओवरलोड बालू लादकर जा रही ट्रक को पुलिस ने मदारपुर के पास रोककर सीज कर दिया। वहीं, दरियाबाद पुलिस ने थाना क्षेत्र के ग्राम नरगौरा मे बुधवार रात अवैध खनन की सूचना पर जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। जेसीबी चालक शिव रतन प्रजापति निवासी सरसंडा जिला हरदोई व ट्रैक्टर-ट्राली चालक देशराज रावत निवासी बढईन पुरवा कोतवाली रामसनेहीघाट को पुलिस ने गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है। पकड़े गये दोनों वाहनों पर नंबर नहीं पड़े है। प्रभारी निरीक्षक शिवा कांत त्रिपाठी का कहना है कि वाहनों को एमबी एक्ट में सीज करके खनन की रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी गई है।