{"_id":"59909b984f1c1b4a3a8b47ae","slug":"11502649240-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका मार्केट के सार्वजनिक जीने को तोड़ने पर भड़के व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका मार्केट के सार्वजनिक जीने को तोड़ने पर भड़के व्यापारी
Updated Mon, 14 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालिका मार्केट के जीने को तोड़ने पर भड़के व्यापारी
- पुलिस से की गई मामले की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। नगर पालिका मार्केेट के एक दुकानदार द्वारा शनिवार की रात्रि में सार्वजनिक जीने को तोड़ कर अवैध कब्जा करने पर व्यापारियों में रोष व्याप्त हो गया। व्यापारियों ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।
नगर पालिका कार्यालय के बाहर सड़क पर बने मार्केट में रिषभ गारमेंट के आवंटी अतुल जैन द्वारा शनिवार की रात्रि जीना तोड़कर अपना कब्जा कर लिया गया। रविवार की सुबह जब इस बात की जानकारी मार्केट के अन्य व्यापारी अशोक, विजय वर्मा, असलम, अशोक जैन, अनिल जायसवाल, अरुण कुमार जैन, इरफान को हुई तो सभी ने इसका विरोध करते हुए मामले में कार्रवाई के लिए कोतवाली में तहरीर दी है। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी संगीता कुमारी ने बताया कि इस बारे में सही स्थिति फाइल देखने के बाद ही पता लग सकेगी। उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण की जांच करवाकर उचित कार्रवाई की जाएगी।