{"_id":"597a35a84f1c1b20798b47f6","slug":"11501181352-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्रों ने जड़ा बीएसए कार्यालय में ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्रों ने जड़ा बीएसए कार्यालय में ताला
Updated Fri, 28 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। समायोजन रद्द किए जाने के बाद शिक्षामित्रों के तेवर और तीखे होते जा रहे हैं। आहत शिक्षामित्रों ने बृहस्पतिवार को बीएसए कार्यालय पर ताला जड़ दिया। शिक्षामित्र इतना ज्यादा आक्रोशित थे कि किसी भी कर्मचारी को कार्यालय के अंदर जाने तक नहीं दिया। इससे पहले शिक्षामित्रों की भीड़ बढ़ती देख जिलाध्यक्ष की अपील पर बीएसए स्वयं कार्यालय से बाहर निकल आए। प्रदर्शन कर रहे शिक्षामित्रों ने साथियों से अपील करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में धैर्य से कार्य लें, संघर्ष में एक दूसरे का सहयोग जरूर करें। इस दौरान सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए थे। कार्यालय परिसर में सीओ सिटी खुद मौजूद रही और पीएसी भी तैनात की गई थी।
बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे से ही बीएसए कार्यालय पर शिक्षामित्रों का आना शुरू हो गया। देखते ही देखते भारी संख्या में शिक्षामित्र बीएसए कार्यालय पर पहुंच गए। प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष जैसे ही अन्य साथियों के साथ बीएसए कक्ष पहुंचे और संकट की घड़ी सहयोग की अपील की तो बीएसए खुद ही कार्यालय कक्ष से बाहर निकल आए और बाहर भारी संख्या में मौजूद सीओ के पास जाकर बैठ गए। शिक्षामित्रों ने अन्य कर्मचारियों को भी कार्यालय से बाहर निकाल दिया और कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। इसके बाद किसी कर्मचारी जको कार्यालय के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया। दोपहर होने तक हजारों की संख्या में शिक्षामित्र बीएसए कार्यालय पर पहुंच गए थे। वहीं कुछ देर रुकने के बाद बीएसए बीआरसी बड़ेल चले गए। लेकिन जब तक धरना समाप्त नहीं हो गया। सीओ सिटी, शहर कोतवाल व अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर ही डटी रहीं। वहीं सुरक्षा को देखते हुए पीएसी बल भी तैनात किया गया था।
सरकार के फैसले तक जारी रहेगा संघर्ष
धरने को संबोधित करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष विनोद वर्मा ने कहा कि पिछले 16 वर्षों से जो शिक्षामित्र नौनिहालों केे भविष्य संवार रहे थे अब उन्हें सड़क पर लाकर खड़ा कर दिया है। समायोजित शिक्षा मित्रों पर सरकार कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तब तक हम लोगों का संघर्ष जारी रहेगा। लेकिन कोई ऐसा कदम न उठाएं जिससे उसके परिवार को किसी प्रकार की दिक्कत हो। इस मौके पर रोहित, चंद्रमौलि, हरिप्रकाश, सुशील, गिरजेश, दिनेश, पवन, संतोष, राजवीर , सुरेंद्र नाथ, धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
गन्ना कार्यालय में दिया धरना फिर पहुंचे बीएसए दफ्तर
समायोजन रद्द किए जाने के विरोध में आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन, दूरस्थ बीटीसी संगठन के पदाधिकारियों ने गन्ना कार्यालय परिसर में धरना दिया। इसके बाद शाम को करीब चार बजे अन्य साथियों के साथ बीएसए कार्यालय पहुंच शिक्षामित्रों द्वारा दिए जा रहे धरने में शामिल हो गए। इस मौके पर राजवीर सिंह, सुरेन्द्र नाथ मिश्रा, धर्मेन्द्र मिश्रा, भूपेन्द्र प्रताप सिंह, अरविंद शर्मा, राकेश यादव, रामधन यादव, अखिलेश वर्मा, यदुवीर सिंह आदि मौजूद रहे।