{"_id":"59627ab74f1c1bb4368b4626","slug":"11499626167-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋण माफी के लिए जिला व तहसील पर स्थापित होंगे कंट्रोल रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋण माफी के लिए जिला व तहसील पर स्थापित होंगे कंट्रोल रूम
Updated Mon, 10 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर डीएम व बैंक के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कर्ज माफी वाले किसानों को अगस्त माह तक इसका लाभ दे दिया जाए। इसके लिए जिला व तहसील मुख्यालय पर कंट्रोल रूम स्थापित कर मॉनिटरिंग की जाए। बताते चलें कि प्रदेश सरकार के घोषणा पत्र में किसानों का कर्जा माफ किए जाने की घोषणा के बाद कुछ माह पहले मुख्यमंत्री ने अपनी पहली कैबिनेट की बैठक में एक लाख तक के ऋण वाले किसानों का कर्जा माफ किए जाने की बात कही थी। इसके बाद बैंकों ने संबंधित किसानों का डाटा शासन को उपलब्ध करा दिया था।
रविवार को मुख्यमंत्री ने ऋण माफी को लेकर दो पोर्टलों का शुभारंभ भी किया। बीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों से बड़े ही विनम्रता के साथ अनुरोध किया कि आप लोग इस कार्य को पूरी ईमानदारी व लगन के साथ पूरा करें। पहले चरण में आधार से लिंक कराने वाले सभी कर्जदार किसानों को इसका लाभ दिलाएंगे। मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद जिले के करीब दो लाख किसानों को ऋण माफी का लाभ मिलेगा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी, एडीएम अनिल कुमार सिंह, एलडीएम एके मिश्रा, जिला अर्थ एंव संख्या अधिकारी डॉ. राम प्रकाश समेत कई संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।