{"_id":"594185854f1c1b7a738b4637","slug":"11497466245-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत व खुले में रात गुजार रही सिपाही भर्ती में आई बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत व खुले में रात गुजार रही सिपाही भर्ती में आई बेटियां
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुले में रात गुजार रहीं सिपाही भर्ती में आई बेटियां
महिला अभ्यर्थियों के ठहरने के लिए नहीं किए गए इंतजाम
तीसरे दिन भर्ती में नौ सौ अभ्यर्थियों ने लिया भाग
फोटो-13,14
बाराबंकी। दिल्ली पुलिस भर्ती में भाग लेने आने वाली महिला अभ्यर्थियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इनके ठहरने का कोई इंतजाम न होने से यह अभ्यर्थी सेंटर के पास खेत व खुले में रात में सोने को मजबूर है। हालांकि प्रशासन ने इनके लिए एक स्कूल में दो हाल बुक कराने की बात कही है। बुधवार को भर्ती के तीसरे दिन करीब नौ सौ अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
बताते चलें कि दिल्ली पुलिस में आरक्षी पद पर भर्ती के लिए चालीस हजार पांच सौ जगह निकाली गई थी। इसमें 18 हजार महिलाओं की भी भर्ती होनी है। भर्ती के लिए शहर स्थित दसवीं वाहिनी पीएसी को सेंटर बनाया गया है। इसमें लखनऊ आस पास समेत करीब 22 जिलों के अभ्यर्थी शामिल होंगे। भर्ती प्रक्रिया में 21 जून तक सिर्फ महिलाओं की भर्ती होनी है जिसके चलते इन दिनों सुबह चार बजे से ही पीएसी गेट के आस पास महिला अभ्यर्थी व उनके परिवारीजनों की भीड़ लग रही है। कुछ अभ्यर्थी तो आधी रात से ही पहुंच रही हैं। लेकिन ठहरने के लिए कोई इंतजाम न होने के चलते यह पीएसी के पास खेत व सड़क किनारे सोने को मजबूर हैं। भले ही इन लड़कियों के साथ उनके परिवार वाले रहते हैं लेकिन जिस तरह से यह रात में सुनसान जगहों पर रह रही हैं, वह खतरे से बाहर नहीं। इसके अलावा गर्मी व धूप से भी सभी को परेशान होना पड़ रहा है। सीओ सिटी संतोष सिंह ने बताया कि महिला अभ्यर्थियों के ठहरने के लिए फैैैजाबाद मार्ग स्थित मोहनलाल डिग्री कॉलेज में दो हाल लिए गए हैं। कहा महिला अभ्यर्थियों को दिक्कत न हो इसका ध्यान रखा जा रहा है। सुरक्षा के लिए जगह-जगह पुलिस फोर्स भी तैनात की गई है।