फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   चुनाव ड्यूटी को रवाना हुए एक हजार पुलिस कर्मी

चुनाव ड्यूटी को रवाना हुए एक हजार पुलिस कर्मी

Fri, 10 May 2019 12:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
चुनाव ड्यूटी को रवाना हुए एक हजार पुलिस कर्मी
बाराबंकी। छठवें चरण में चुनाव कराने के लिए जिले से एक हजार पुलिसकर्मी कई जिलों को रवाना हुए। इस दौरान एएसपी ने पुलिसकर्मियों को दिशा-निर्देश दिए। इतनी ज्यादा संख्या में पुलिस फोर्स गैर जनपद रवाना होने के चलते अब जिले में पुलिस का टोटा हो गया है। इससे पुलिसिंग पर भी प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन मैदान से आजमगढ़, सिद्वार्थनगर व बलरामपुर जनपद जाने के लिए पुलिस फोर्स रवाना की गई है। रोडवेज की बसों से करीब एक हजार सिपाही, दरोगा रवाना किए गए हैं। एएसपी उत्तरी आरएस गौतम ने बताया कि चुनाव ड्यूटी में जाने वाले पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया गया है कि वह बेहतर तरीके से चुनाव संपन्न कराए। एएसपी ने कहा जिले में पुलिसिंग प्रभावित न हो इसके लिए सभी एसओ व यूपी 100 के पुलिसकर्मी निरंतर सक्रिय रहेंगे।
विज्ञापन


जिले से करीब एक हजार पुलिस कर्मियों को गैर जनपद चुनाव कराने जाने को लेकर यहां थानों में पुलिस की कमी हो गई है। इससे अब चोरी व लूट की वारदातों में इजाफा हो सकता है। हालांकि पुलिस के सहयोग के लिए पीआरडी जवान व चौकीदारों का सहारा लिया जा रहा है। पुलिस अधिकारी दावा करते है कि जिनती फोर्स है उससे बेहतर पुलिसिंग होगी और किसी तरह की परेशानी सामने नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed