फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   मतदान अधिकारी प्रथम की बिगड़ी तबियत

मतदान अधिकारी प्रथम की बिगड़ी तबियत

Tue, 07 May 2019 12:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
मतदान अधिकारी प्रथम की बिगड़ी तबियत
बूथ पर बिगड़ी मतदान अधिकारी प्रथम की तबीयत
विज्ञापन

हैदरगढ़ (बाराबंकी)। सुबेहा पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बूथ-346 पर तैनात मतदान अधिकारी (प्रथम) आलोक सिंह की तबीयत मतदान के दौरान दोपहर बाद 12:40 बजे बिगड़ गई। मतदान कक्ष में ही वे कुर्सी से गिर गए। कक्ष में मौजूद अन्य कर्मचारियों ने तत्काल अधिकारियों को सूचना दी।


केंद्र पर कोई चिकित्सीय सहायता नहीं उपलब्ध होने के चलते उन्हें पुलिस कर्मी कुछ दूर स्थित पीएचसी पर लेकर गए लेकिन वहां चिकित्सक मौजूद नहीं थे। फार्मासिस्ट प्रदीप ने मतदान अधिकारी के रक्तचाप की जांच की। डॉक्टर नहीं होने से इलाज में असमर्थता जताते हुए उसने मतदान अधिकारी को घर भेजने की सलाह दी। सुरक्षाकर्मियों ने मतदान अधिकारी को निजी वाहन से अमेठी के बाजार शुक्ल भेज दिया। सीएचसी अधीक्षक धर्मेंद राय ने बताया सुबेहा पीएचसी पर चिकित्सक की तैनाती नहीं है। सीएचसी के डॉ. मुकुंद को वहां की ओपीडी की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed