{"_id":"5cae3aabbdec2213f755016a","slug":"111554922155-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चेकिंग में बरामद हुई 70 हजार की नकदी जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चेकिंग में बरामद हुई 70 हजार की नकदी जब्त
विज्ञापन
फतेहपुर (बाराबंकी)। पटेल चौराहे के पास एसडीएम व सीओ के नेतृत्व में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें ओवर लोडिंग वाहनों को सीज करने के साथ कई वाहनों का चालान भी किया गया। वहीं आगामी लोक सभा के चुनाव के मद्देनजर परिवाहन निगम की बसों को रोक कर उसमें बैठे यात्रियों की भी तलाशी ली गई। चेकिंग के दौरान एक कार से 70 हजार की नगदी भी जब्त की गई।
बुधवार की सुबह फतेहपुर एसडीएम पंकज सिंह व सीओ अरविन्द कुमार वर्मा के नेतृत्व में कस्बे के पटेल चौराहे पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग में एआरटीओ राहुल श्रीवास्त्व ने 19 वाहनों का चालान काटा साथ ही मौरंग लदी तीन ओवर लोड ट्रकों को सीज करने के साथ इसकी सूचना खनन विभाग को दी है। वहीं परिवाहन विभाग की तीन बसों को रोक कर उसमे बैठे यात्रियों को उतार कर तलाशी ली गई लेकिन किसी के पास से कुछ भी बरामद नहीं हुआ।
चेकिंग के दौरान कार से जा रहे सेखनापुर निवासी फरजान अली के पास 70 हजार रूपये की नगदी बरामद हुई जिसका कोई लेखा जोखा वह नहीं दिखा सके तो पुलिस ने उसे जब्त किया है। इसी के साथ एसडीएम व सीओ ने एक माडल शॉप का भी निरीक्षण किया जिसमें सेल्समैन द्वारा स्टाक रजिस्टर अपूर्ण दिखाने पर एसडीएम ने उस पर कार्रवाई किए जाने की बात एसडीएम ने कही है।