{"_id":"5bbcfb97867a5528340efb55","slug":"111539111831-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना अनुबंधन पत्र भरे कार्य रहे 47 संविदा परिचालकों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना अनुबंधन पत्र भरे कार्य रहे 47 संविदा परिचालकों को नोटिस
Updated Wed, 10 Oct 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
47 संविदा परिचालकों को नोटिस
क्रासर
- 20 अक्तूबर तक नहीं भरा अनुबंध पत्र तो होगी संविदा समाप्त
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। परिवहन निगम में भारी संख्या में संविदा परिचालक अनुंबधन खत्म हो जाने के बाद भी कार्य कर रहे हैं। ऐसे में एआरएम ने निर्धारित समय के अंदर अनुबंधन पत्र भरकर कार्यालय में न जमा करने पर कार्रवाई की नोटिस जारी की है। समय बीत जाने के बाद इनकी संविदा समाप्त किए जाने के लिए आरएम को पत्र लिखा जाएगा।
जिले में परिवहन निगम की 123 बसों के संचालन के लिए 230 संविदा परिचालक तैनात हैं। बीते 30 सितंबर को सभी परिचालकों के अनुबंधन पत्र की समय सीमा समाप्त हो गई है। ऐसे में 183 संविदा परिचालकों ने अपना अनुबंधन पत्र भरकर अग्रिम कार्य के लिए कार्यालय में जमा कर दिया है। वहीं 47 परिचालकों ने बिना अनुबंधन पत्र जमा किए ही संचालन कार्य कर रहे हैं। ऐसे परिचालकों को नोटिस जारी कर 20 अक्तूबर तक का समय दिया गया है। इस संबंध में एआरएम आरएस वर्मा का कहना है कि नोटिस जारी करने के बाद अनुबंधन पत्र भरने में परिचालक तेजी ला रहे हैं। जल्द ही सभी के भरे पत्र आरएम कार्यालय भेजे जाएंगे।