फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   गबन के आरोपी सचिव को भेजा गया जेल

गबन के आरोपी सचिव को भेजा गया जेल

Sun, 27 May 2018 12:17 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
गबन के आरोपी सचिव को भेजा गया जेल
गबन के आरोपी सचिव को भेजा जेल
विज्ञापन



बाराबंकी। धान तौल में घटतौली व गबन करने के आरोपी साधन सहकारी समिति रामपुर के सचिव को काफी जद्दोजहद के बाद आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


मामला असंद्रा थाना क्षेत्र की साधन सहकारी समिति रामपुर से जुड़ा है। समिति पर बीते 26 नवंबर 2017 को क्षेत्र के गैरिया गांव निवासी किसान देवी प्रसाद अवस्थी धान की तौल कराने गए थे। उन्होंने 141 बोरी धान की तौल कराई थी लेकिन कोई रसीद नहीं दी गई थी।
विज्ञापन



बाद में किसान द्वारा सचिव राम सिंह यादव पर घटतौली कर पैसा गबन करने का आरोप लगाया गया था। किसान की शिकायत पर कहीं सुनवाई नहीं हुई थी। पीड़ित किसान के भाई व ग्राम प्रधान गैरिया ओमप्रकाश अवस्थी ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की।
विज्ञापन
विज्ञापन



शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्कालीन जिलाधिकारी ने मामले की जांच के निर्देश दिए। इस पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में सहकारी समिति के सचिव दोषी पाए गए मगर विभागीय अधिकारियों के संरक्षण के चलते उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।



मामला ठंडे बस्ते में जाते देख ग्राम प्रधान ने उच्चाधिकारियों से दोबारा शिकायत की। बीते 13 जनवरी को उनके भाई देवी प्रसाद अवस्थी की तहरीर पर समिति के सचिव राम सिंह यादव के खिलाफ असंद्रा थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। एएसपी शशिकांत तिवारी ने बताया कि, आरोपी सचिव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed