{"_id":"5a0c885f4f1c1bc9678bbe63","slug":"111510770783-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजा नहीं मिलने से आक्रोशित किसानों ने ठप कराया हाईवे निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजा नहीं मिलने से आक्रोशित किसानों ने ठप कराया हाईवे निर्माण कार्य
Updated Thu, 16 Nov 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों ने ठप कराया हाईवे निर्माण कार्य
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। फोरलेन नेशनल हाईवे निर्माण में अधिग्रहीत भूमि का मुआवजा नहीं मिलने से आक्रोशित किसानों ने बुधवार को निर्माण कार्य रुकवाकर प्रर्दशन किया। बाद में बैंक खातों में मुआवजे की धनराशि भेजने के अश्वासन पर किसान शांत हुए। इस दौरान करीब दो घंटे तक निर्माण कार्य ठप रहा।
बुधवार को खरसतिया गांव के निकट एनएच-56 फोरलेन के निर्माण कार्य को किसानों ने ठप करा दिया। मार्ग निर्माण में अधिग्रहीत भूमि का मुआवजा नहीं मिलने से आक्रोशित किसानों ने प्रदर्शन किया। प्रधान रामभीख त्रिवेदी की अगुवाई में प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कहा कि, कई माह पूर्व जमीन पर कब्जा लेकर मार्ग निर्माण शुरू करा दिया गया मगर मुआवजे के बारे में कोई जानकारी तक देने को तैयार नहीं है। इस दौरान मौके पर पहुंचे निर्माण एजेंसी के अधिकारी ने कार्य शुरू कराने का दबाव बनाया तो किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। विरोध बढ़ने पर निर्माण एजेंसी के मैनेजर सचिन जैन ने एसडीएम पंकज कुमार से फोन पर बात की और जल्द ही मुआवजे की रकम किसानों के खाते में भेजने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान शांत हुए। इस दौरान निर्मला देवी, प्रेमा देवी, इंद्रबहादुर, सुरेश, शिवकिशोर, राजकरन, विजय सिंह, राजेश सिंह, बृजेश सिंह, प्रेम शंकर आदि किसान मौजूद रहे।