{"_id":"692de8c111016b533a01de36","slug":"111-centers-proposed-for-board-exams-barabanki-news-c-315-1-slko1014-153072-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: खाद की नौ दुकानों की जांच, तीन के लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: खाद की नौ दुकानों की जांच, तीन के लाइसेंस निलंबित
Tue, 02 Dec 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 02 Dec 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। जिला कृषि अधिकारी राजित राम ने वरिष्ठ सहायक प्रीतम सिंह के साथ सोमवार को सदर तहसील नवाबगंज और फतेहपुर की नौ खाद की दुकानों की जांच की। इस दौरान अधिकारियों ने पांच खाद के नमूने भरकर प्रयोगशाला भेजे और तीन दुकानें बिना सूचना के बंद मिलने पर उनका लाइसेंस निलंबित करते हुए जवाब तलब किया है।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि मेसर्स भारत खाद भंडार, मेसर्स सुषमा बीज भंडार और मेसर्स यूनियन किसान सेवा केंद्र, टिकैतगंज बिना सूचना के बंद मिले, जिनका लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने सभी विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिए कि वे बिना टैग के पीओएस मशीन से किसानों को निर्धारित दर पर खाद उपलब्ध कराएं। लापरवाही मिलने पर संबंधित विक्रेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।