फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   11 arrested in murder, police guard in village

Barabanki News: हत्या में 11 गिरफ्तार, गांव में पुलिस का पहरा

Fri, 24 Mar 2023 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 24 Mar 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
11 arrested in murder, police guard in village
बाराबंकी। शहर कोतवाली क्षेत्र के केवाड़ी गांव में मंगलवार को छेड़छाड़ के विवाद के दौरान युवक की तालाब में डूबने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने 11 लोगों को हत्या के केस में गिरफ्तार किया है। एहतियातन गांव में बृहस्पतिवार को भी पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन



केवाड़ी गांव में मंगलवार शाम एक छात्रा ने गांव के ही जसीम (23) पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। शाम को छात्रा के परिजनों व कुछ ग्रामीणों ने गांव के बाहर जसीम को घेर लिया। दोनों पक्षों में मारपीट हुई। इस दौरान जसीम तालाब में जा गिरा। गोताखोरों ने दो घंटे बाद युवक के शव को तालाब से निकाला था। इसे लेकर हालात बेकाबू हुए तो एसपी, एडीएम समेत तमाम अधिकारी गांव पहुंचे थे।
विज्ञापन



मामला दो समुदायों के बीच होने के कारण पुलिस सतर्क है। पिता अजीम की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार रात 18 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के दोहई गांव निवासी उत्कर्ष वर्मा उर्फ मुन्ना, लालबरन उर्फ रामबरन, आकाश कुमार, राहुल, अभिषेक कुमार, संतोष कुमार, रामप्रसाद, सरवन उर्फ श्रवण कुमार व इनके पिता रामकुंवारे उर्फ रामकुमेर, आनंद कुमार व भगौती प्रसाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सीओ सिटी डॉ. बीनू सिंह ने बताया कि गांव में पुलिस तैनात है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed