{"_id":"655917c6407877c8f200c9c4","slug":"108270-children-of-anganwadi-will-get-hot-food-barabanki-news-c-315-1-brp1007-8304-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: आंगनबाड़ी के 1,08,270 बच्चों को मिलेगा गर्म भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: आंगनबाड़ी के 1,08,270 बच्चों को मिलेगा गर्म भोजन
Sun, 19 Nov 2023 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 19 Nov 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। आंगनबाड़ी केेंद्रों पर पंजीकृत तीन से छह वर्ष के 1,08,270 बच्चों को गर्म भोजन दिया जाएगा। इसमें परिषदीय विद्यालयों या इसके 200 मीटर दायरे में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों के लिए भोजन बनाया जाएगा। वहीं 834 आंगनबाड़ी केंद्रों पर भोजन बनाने के लिए गैस सिलिंडर, बर्तन इत्यादि की व्यवस्था का जिम्मा संबंधित निकायों एवं ग्राम पंचायतों को 15वें वित्त के बजट से करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिले में कुल 3056 आंगनबाड़ी केंद्र हैं, जिनमें 2222 आंगनबाड़ी केंद्र परिषदीय विद्यालय या इसके 200 मीटर के दायरे में संचालित हो रहे हैं। इनमें पंजीकृत बच्चों के लिए विद्यालय में एमडीएम के मेन्यू के अनुसार रसोइयों द्वारा भोजन तैयार कराया जाएगा। जबकि शेष 834 आंगनबाड़ी केंद्रों पर भोजन सहायिका के माध्यम से तैयार किया जाएगा। इसके लिए नगरीय क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों पर निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्र के केंद्रों पर ग्राम पंचायतें 15वें वित्त से बजट उपलब्ध कराएंगी। भोजन की गुणवत्ता बनी रहे, इसके लिए नियमित रूप से सैंपलिंग भी कराई जाएगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेंद्र दुबे ने बताया कि गर्म पकापकाया भोजन बच्चों को मुहैया कराने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी माह से ही वितरण शुरू हो जाएगा।