फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   दौलतपुर में आज आएंगे राज्यपाल,सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

दौलतपुर में आज आएंगे राज्यपाल,सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Wed, 13 Dec 2017 12:20 AM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
दौलतपुर में आज आएंगे राज्यपाल,सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
दौलतपुर में आज आएंगे राज्यपाल, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
विज्ञापन

- आईजी ने लिया कार्यक्रम स्थल व हेलीपैड का जायजा
- कृषि एवं बागवानी कार्यशाला में शिरकत करेंगे गवर्नर
जैदपुर(बाराबंकी)। जिले के हरख ब्लॉक के दौलतपुर गांव में कृषि व बागवानी कार्यशाला में शिरकत करने के लिए बुधवार को प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक पहुंच रहे हैं। राज्यपाल के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। मंगलवार को आईजी ने भी मौके पर पहुंचकर सुरक्षा आदि की जानकारी ली। इसके साथ ही पुलिस फोर्स को भी ड्यूटी के बारे में अधिकारियों ने जानकारी दी। इस गोष्ठी में देशभर के किसान भाग लेंगे।
एएसपी दक्षिणी शशीकांत तिवारी ने बताया प्रगतिशील किसान रामसरन वर्मा के फार्म हाउस पर कृषि व बागवानी कार्यशाला में शामिल होने के लिए राज्यपाल दिन में 2 बजे पहुंचेंगे। इसके बाद करीब डेढ़ घंटे तक यहां रुकने के बाद राज्यपाल 3.30 बजे वापस लखनऊ जाएंगे। राज्यपाल हेलीकाप्टर से आएंगे जिसके लिऐ हेलीपैड भी बनाया गया है। मंगलवार को फैजाबाद रेंज के आईजी विजय प्रकाश कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और अधिकारियों को सुरक्षा आदि के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। इस दौरान एएसपी शशीकांत तिवारी, सीओ सदर राजेश यादव ने सुरक्षा के लिए लगी पुलिस फोर्स की भी ब्रीफिंग की।
विज्ञापन

राज्यपाल के कार्यक्रम में चप्पे चप्पे पर पुलिस का पहरा रहेगा। कार्यक्रम स्थल पर दो एएसपी, पांच सीओ, 14 थानाध्यक्ष, 59 एसआई, 210 सिपाही, 90 महिला सिपाही व दो कंपनी पीएसी लगाई गई है। इसके साथ ही बम निरोधक दस्ता व खुफिया विभाग की टीमें भी सुरक्षा में मुस्तैद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश के कोने-कोने से आएंगे किसान
बागवानी गोष्ठी में देश के विभिन्न प्रांतों के किसान शामिल होंगे। दौलतपुर में मंगलवार से ही किसानों का आना शुरू भी हो गया है। यहां पर किसानों के रुकने आदि का भी इंतजाम किया गया है। किसान जहां यहां की खेती देखेंगे वहीं राज्यपाल के विचारों को भी सुनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed