{"_id":"597396d44f1c1b1c658b4858","slug":"101500747476-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल ट्रैक पर अनुरक्षण कार्य के चलते चार घंटे बाधित रहेगा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल ट्रैक पर अनुरक्षण कार्य के चलते चार घंटे बाधित रहेगा यातायात
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल ट्रैक पर काम के चलते चार घंटे बाधित रहेगा यातायात
बाराबंकी। लोनी कटरा थाना क्षेत्र के पास एनएच-56 पर बने मानव रहित विशेष सम्पार संख्या-169 पर लखनऊ- सुल्तानपुर के मध्य चल रहे रेलवे ट्रैक पर दोहरीकरण का कार्य चल रहा है। त्रिवेदीगंज, छतरौली रेल खंड के पास सम्पार पर ट्रैक मशीन द्वारा ट्रैक की पैकिंग किए जाने के लिए आगामी 24 जुलाई को सुबह 11 बजे से शाम 3 बजेे तक करीब चार घंटे तक सड़क यातायात बाधित रहेगा।
उत्तर रेलवे द्वारा इस संबंध में अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह को पत्र भेज मार्ग डायवर्जन कर यातायात की व्यवस्था कराए जाने को कहा है। वाहनों के आवागमन के लिए वैकल्पिक रूट के संबंध में लखनऊ की ओर से आने वाले वाहन भिलवल चौराहे से दाहिनी ओर डामर रोड से होकर हैदरगढ़ चौराहे पर पहुंचने व सुल्तानपुर की ओर से आने वाले वाहन हैदरगढ़ चौराहे से बाराबंकी की तरफ आकर लखनऊ के लिए निकाले जाने की व्यवस्था की जाएगी।