{"_id":"596fa22a4f1c1bfb438b4705","slug":"101500488234-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में वृद्वा समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में वृद्वा समेत दो की मौत
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसों में वृद्धा समेत दो की मौत
सफदरगंज व दरियाबाद थाना क्षेत्र में हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। सड़क हादसों में वृद्धा समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी व जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दरियाबाद प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी पर्वता (75) पत्नी ईश्वरदीन गांव के बाहर दुकान से बच्चों के लिए बिस्कुट लाने गई थी। सड़क पार करते समय अलियाबाद से दरियाबाद की ओर तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मोटर साइकिल सवार मौके से भाग निकला। घायल वृद्धा को सीएचसी मथुरानगर में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई करने लगी तो मृतका के परिवारीजन व बाइक सवार के बीच समझौता हो जाने के बाद शव को पोस्टमार्टम नहीं भेजा गया।
दूसरा हादसा मंगलवार देर रात रसौली चौराहे के पास हुआ। रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम ककरहा निवासी राहुल कुमार (20) पुत्र राजकुमार यादव बाइक से शहर आया था। घर लौटते समय सफदरगंज थाना क्षेत्र के रसौली चौराहे पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर सवार ने युवक को रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान युवक उसकी मौत हो गई। अस्पताल सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शहर कोतवाल एसपी सिंह का कहना है अस्पताल की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।