{"_id":"596fa21f4f1c1b02688b457e","slug":"101500488223-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी खनन करते पकड़े गए चार डंपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्टी खनन करते पकड़े गए चार डंपर
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिट्टी खनन करते पकड़े चार डंपर
हरख (बाराबंकी)। डीएम के निर्देश पर पहुंचे एसडीएम सदर ने मंगलवार देर शाम जाटा गांव के निकट से मिट्टी खनन करते चार डंपर पकड़े हैं। एसडीएम को मौके पर देख अन्य चालक डंपर लेकर भाग खड़े हुए। डंपरों को पुलिस के हवाले करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी को किसी ने फोन कर जाटा गांव के निकट मिट्टी का खनन की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर एसपी सिंह को तत्काल मौके पर पहुंच जांच के आदेश दिए। एसडीएम ने बताया मौके से मिट्टी लदे चार डंपर पकड़े गए हैं। अन्य चालक डंपर लेकर भाग गए। जांच के दौरान यह बताया गया कि सुल्तानपुर हाईवे के लिए मिट्टी ले जाई जा रही है। लेकिन मौके पर मौजूद लोग कोई अभिलेख नहीं दिखा पाए हैं। जिस पर डंपरों को पुलिस के हवाले करते हुए मामले की जांच की जा रही है। पकड़े गए डंपर एक कथित खनन माफिया के बताए जा रहे है।