फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   10 people died in road accidents

Barabanki News: सड़क हादसों में 10 लोगों की मौत

Sun, 16 Mar 2025 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 16 Mar 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
10 people died in road accidents
चंदौली गांव के समीप पलटी कार।  -संवाद
बाराबंकी। सड़कों पर भीड़भाड़ के बीच लापरवाही व तेज रफ्तार के कारण 10 लोगों की मौत हो गई। ये हादसे बुधवार देर रात से शुक्रवार देर रात तक हुए। इनके परिवारों में खुशियों की जगह मातम का माहौल है।
विज्ञापन



जौनपुर के मूल निवासी मगर अंबेडकरनगर में घर बनाकर परिवार के साथ रहने वाले दरोगा विनोद सिंह लखीमपुर पुलिस लाइन में तैनात थे। उनकी ड्यूटी सीतापुर के नैमिष में लगी थी। शुक्रवार रात एक बजे वह बाइक से अंबेडकरनगर जा रहे थे। सफेदाबाद के पास ट्रक की टक्कर से वह सड़क पर गिर पड़े, ट्रक कुचलता हुआ निकल गया। पुलिस ने शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन



लोनीकटरा क्षेत्र में बाइकों की भिड़ंत में अलादादपुर स्थित ईंट-भट्ठा पर मजदूरी करने वाले बिहार के कल्याणपुर फतेहपुर गया निवासी बीघन मांझी (42) की बृहस्पतिवार रात मौत हो गई व चांदसराय गोसाईगंज निवासी अखिलेश घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर सफेदाबाद चौराहे पर कार की टक्कर से सरथरा का पुरवा निवासी नरेंद्र यादव (24) की मौत हो गई। कार आगे जाकर पलट गई। वह 1090 कॉल सेंटर में काम करते थे। सफेदाबाद ओवरब्रिज के नीचे कट से बाइक सवार नरेंद्र सड़क पार कर रहे थे।


रामनगर के मंहगूपुर निवासी पिकअप चालक महेश (28) बुधवार देर रात वाहन से उतरकर बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर खड़े थे। अचानक बाराबंकी की ओर से आ रहे नशे में धुत युवक की बाइक की टक्कर से महेश घायल हो गए। सीएचसी में उनको मृत घोषित कर दिया गया।


बड्डूपुर के भेड़िया मजरे लिलौली गांव निवासी दिवाकर (18), सुधीर व राहुल के साथ बाइक से जा रहे थे। कुर्सी क्षेत्र में पोखन्नी रेगुलेटर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दिवाकर की मौत हो गई, सुधीर व राहुल घायल हो गए।


बड्डूपुर के बोहरा गांव निवासी दीनबंधु की हादसे में घायल होने के बाद निजी अस्पताल में मौत हो गई। बदोसराय क्षेत्र में सिरौलीगौसपुर-उधौली मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत में शहरी गांव निवासी अनिल सोनी (27) की मौत हो गई। सफदरगंज क्षेत्र में मोहम्मदाबाद गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से अंबियापुर के सत्येंद्र (28) की मौत हो गई। शहर के पास एक व्यक्ति लहूलुहान अवस्था में मिला। इसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया जहां मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस युवक की पहचान की कोशिश में लगी है।



हैदरगढ़ के दांदूपुर के राजकरन असंद्रा क्षेत्र में गोमती नदी के नैपुरा पुल के पास देर शाम गंभीर घायल हालात में मिले। सीएचसी में मौत की पुष्टि के होने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed