फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   10 overloaded truck seas, investigation disturbed

10 ओवरलोड ट्रक सीज, जांच से अफरातफरी

Wed, 26 Aug 2020 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
10 overloaded truck seas, investigation disturbed
बाराबंकी। एआरटीओ प्रवर्तन के नेतृत्व में टीम ने ओवरलोड वाहनों के खिलाफ हैदरगढ़ मार्गों पर सघन अभियान चलाया। अभियान चलने से वाहन चालकों में अफरातफरी मची रही। वाहन चालक कार्रवाई से बचने के लिए अपने वाहनों को सड़क किनारे दूर खड़ाकर वहां से सरक लिए। चेकिंग अभियान में टीम ने मौरंग ले जा रहे ओवरलोड 10 ट्रकों को सीज कर लोनीकटरा थाना व हैदरगढ़ कोतवाली को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

बारिश के दिनों में ओवरलोड ट्रक सड़कों को क्षतिग्रस्त कर रही है। खासकर हाईवे पर ओवरलोड ट्रक धड़ल्ले से चल रहे हैं। बुधवार को एआरटीओ प्रवर्तन सर्वेश गौतम ने चेकिंग अभियान चलाकर दस ओवरलोड ट्रकों को सीज किया। इन ट्रकों पर साढ़ेे तीन लाख का जुर्माना करते हुए पांच ट्रक को लोनीकटरा थाना तथा पांच ट्रक को हैदरगढ़ कोतवाली को सुपुर्द किया है। इस अभियान से अवैध रूप से चलने वाले वाहन स्वामियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

चेकिंग अभियान शुरू होते ही वाहन चालकों में अफरातफरी मच गई। तमाम चालकों ने चेकिंग स्थल से काफी दूर वाहनों को खड़ा कर दिया। इसके अलावा चेकिंग के दौरान कर बकाया होने पर चार बसों सीज दिया गया, जिसमें एक बस बहराइच की थी, जिस पर वर्ष 2018 से कर बकाया था। टीम ने दो लाख का टैक्स जमा कराया। एआरटीओ प्रवर्तन सर्वेश गौतम ने बताया कि ओवरलोड दस ट्रकों को सीज कर साढ़े तीन लाख रुपये जुर्माना की कार्रवाई की गई है। ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान आगे भी चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed