फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   10 deadly intersections on five roads, will be improved in six months

Barabanki News: पांच सड़कों पर 10 जानलेवा तिराहे, छह माह में होगा सुधार

Wed, 22 Jan 2025 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 22 Jan 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
10 deadly intersections on five roads, will be improved in six months
बाराबंकी। जिले से गुजरे पांच नेशनल हाईवे के अलावा अन्य सड़कों पर भी ताबड़तोड़ सड़क हादसे हो रहे हैं। हाईवे से जुड़े पांच जिला मार्गों पर 10 स्थान खतरनाक हालत में हैं। ये सभी तिराहे हैं। पिछले दो-तीन सालों में सबसे अधिक हादसे इन जगहों पर हुए है। शासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए प्रथम चरण में 20 लाख रुपये जारी कर छह माह के अंदर सुधार करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

लखनऊ अयोध्या हाईवे स्थित लक्षवर बजहा से करपिया-नेवला जाने वाले जिला मार्ग पर पांच जगह ऐसी हैं जहां तिराहा हैं। मुख्य सड़क पर दौड़ते वाहन वहां अक्सर दूसरी सड़क से आने वाले वाहनों से टकरा जाते हैं। यहां किमी संख्या शून्य, दो किमी 300 मीटर पर, तीन किमी 800 मीटर पर, चार किमी 670 मीटर और नौवें किमी पर संकेतक लगाने व हल्का डिवाइडर बनाने आदि के लिए छह लाख रुपये दिए गए हैं। भयारा से जहांगीराबाद होते हुए मसौली दादरा मार्ग पर तीन जगह 20 किमी 950 मीटर, 24 किमी 650 मीटर और 25 किमी 250 मीटर पर सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन

इसी प्रकार बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर बांसा से सफदरगंज जाने वाली सड़क की 10 किमी 400 मीटर की दूरी पर, 11 किमी 150 मीटर पर और सफदरगंज थाना क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या हाईवे के किनारे बसे लक्षवर बजहा गांव से बड़ागांव होते हुए मसौली जाने वाले मार्ग पर शून्य किमी व सात किमी 600 मीटर पर सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार मसौली से भयारा होते हुए बन्नी गांव तक जाने वाली सड़क पर पांच किमी 500 मीटर की दूरी पर और आठ किमी 300 मीटर पर सुधार कार्य कराए जाएंगे। इन पांच सड़कों के 10 दुर्घटना बहुल क्षेत्रों पर सुधार के लिए शासन ने 20 लाख रुपए जारी कर दिए हैं।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार राय ने बताया कि जिन जगहों पर सबसे अधिक दुर्घटनाएं हो रही हैं वहां सुधार कार्य विभाग द्वारा कराए जा रहे हैं।


700 मीटर सड़क ले रही जान, 22 लाख मिले
निंदूरा ब्लॉक के बिलासपुर से मौलाबाद गांव जाने वाली सड़क के 700 मीटर हिस्सा सुधारने के लिए 22,63,000 रुपये शासन ने आवंटित किए हैं। विभाग द्वारा इस सड़क की विशेष मरम्मत कराई जाएगी। ताकि इस सड़क से जुड़े करीब 10 गांवों के लोगों को लाभ मिल सके।



प्रांतीय खंड की इंजीनियरिंग फेल
एक और जिले में लगातार हो रहे सड़क हादसों में लोग जान गंवा रहे हैं, वही लोक निर्माण विभाग का प्रांतीय खंड इन हादसों को रोकने के लिए कोई उपाय ही नहीं कर रहा। जिन उपायों पर पानी की तरह पैसा बहाया गया वह भी धरे के धरे रह गए। विभाग ने बाराबंकी-हैदरगढ़ मार्ग पर चार जगहों पर ट्रक ले बाई बनवा दी। ढाई करोड़ रुपये खर्च किए, लेकिन शहर और हैदरगढ़ के अलावा बीच की दो ट्रक ले बाई किसानों के धान पीटने के काम आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed