फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   1.82 lakh children drank polio drops

1.82 लाख बच्चों ने पीया पोलियो ड्रॉप

Sun, 20 Mar 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
1.82 lakh children drank polio drops
बाराबंकी। जिले में रविवार को चलाए गए पल्स पोलियो अभियान के तहत 1.82 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। अभियान का शुभारंभ सीएमएस डॉ. प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने जिला महिला अस्पताल से एक बच्चे को पोलियो ड्रॉप पिलाकर किया। सीएमओ ने कहा कि बच्चा अपाहिज होकर जीए, इससे अच्छा है निकट के बूूूथ पर जाकर उसे पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं।
विज्ञापन

कोरोना के चलते पल्स पोलियो अभियान जनवरी 2021 से बंद चल रहा था। अब चूंकि कोरोना खत्म होने की कगार पर है, ऐसे में शासन ने फिर से अभियान शुरू करने के आदेश दिए हैं। इसके तहत रविवार को जिले में 1485 बूथों के माध्यम से करीब 1 लाख 82 हजार 910 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाए जाने का दावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया गया।
विज्ञापन

अभियान का शुभारंभ सीएमएस ने जिला महिला अस्पताल से किया। उन्होंने कहा कि पोलियो को सभी के सहयोग से ही खत्म किया जा सकता है। इसलिए बच्चा अपाहिज होकर जीए, इससे बेहतर है कि उसको पोलियो ड्रॉप अवश्य पिलाएं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजीव कुमार सिंह ने बताया कि जो बच्चे पोलियो की खुराक पीने से वंचित रह गए हैं, उनको दो खुराक पिलाने के लिए सोमवार से घर-घर टीमें जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए निर्देश पहले ही जारी कर दिए गए थे और इन टीमों पर नजर रखने के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती करते हुए उनकी जवाबदेही भी तय कर दी गई है। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. राजीव सिंह, डॉ. केएनएम त्रिपाठी, डॉ. रवि किशोर, डॉ. नितिन व डॉ. आफताब केके गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed