फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   1.5 lakh people suffered for water

नहीं बनी पाइप लाइन, पानी को तरसी डेढ़ लाख आबादी

Sat, 04 Feb 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sat, 04 Feb 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
1.5 lakh people suffered for water
बाराबंकी के लखपेड़ाबाग चौराहा के पास फटी पाइप लाइन को दुरुस्त करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
शहर में शुक्रवार की शाम क्षतिग्रस्त हुई पानी की पाइप लाइन शनिवार शाम तक सही नहीं हो सकी है। पाइप लाइन सही न होने से पूरे शहर में पानी के लिए हाहाकार मचा है। लोग हैंडपंप पर पानी के लिए लाइन लगा रहे है।
विज्ञापन


बीते 24 घंटे से भी अधिक समय से पानी की सप्लाई न होने से महिलाओं को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि पाइप लाइन सही करने का काम किया जा रहा है लेकिन अभी पानी सप्लाई शुरू होने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन


बिजली की अंडर ग्राउंड लाइन बिछाने के लिए शहर में काम चल रहा है। इसी की चपेट में आने से शुक्रवार की शाम लखपेड़ाबाग चौराहे के पास पानी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके चलते शहर में 25 वार्डो में पड़ने वाले विभिन्न मोहल्लों में पानी की सप्लाई बाधित हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल यह है कि शनिवार की सुबह से लेकर शाम तक पूरे शहर में किसी भी घर में एक भी बूंद पानी न आने से लोगोें को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग पानी के लिए अपने पास मेें लगे हैंडपंपों का सहारा ले रहे है।

नगर पालिका प्रशासन द्वारा क्षतिग्रस्त लाइन सही कराने का काम तो शुरू हुआ है लेकिन अभी पानी की सप्लाई शुरू होने की उम्मीद नहीं जताई जा रही है। एक माह में तीसरी बार पाइप लाइन फटी है। हालांकि विभागीय अधिकारी कहते है कि शहर में केबिल डालने के लिए पावर कॉरपोरेशन विभाग द्वारा की जाने वाली खुदाई के चलते पानी की लाइन क्षतिग्रस्त हो रही है। 

घरेलू काम प्रभावित होने से परेशान रहीं महिलाएं
नगर पालिका परिषद की पेयजल आपूर्ति ठप होने से सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना महिलाओें को करना पड़ रहा है। शहर के देवा मार्ग निवासी गृहणी रीना सिंह ने कहा कि पानी न आने से ऐसा लग रहा है जैसे पूरा घर गंदगी की ढेर में बदल गया है। कहा घर के काम प्रभावित होने के साथ ही बच्चों को भी स्कूल नहीं भेज सके हैं। वहीं सत्यप्रेमीनगर मोहल्ला निवासी अपराजिता मिश्रा का कहना है कि पानी न आने से घर मेें न तो कोई काम हुआ है और न ही खाना ही बन पा रहा है। वहीं शुक्ला कॉलोनी निवासी राजश्री शुक्ला, लखपेड़ाबाग की रिचा शुक्ला, पिंकी मिश्रा आदि ने भी पानी न आने से काफी दिक्कतें होने की बात कही। 


काम जारी, जल्द मिलेगा पानी
नगर पालिका परिषद के ईओ एसके सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त पाइप लाइन सही करने का काम जारी है। ईओ ने कहा पाइप लाइन सही होते ही जल्द ही शहर के प्रभावित इलाके में जलापूर्ति शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed