फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   yuvak aur yuvatee ne phaansee laga khudakushee kee

युवक और युवती ने फांसी लगा खुदकुशी की

Tue, 07 Jul 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
yuvak aur yuvatee ne phaansee laga khudakushee kee
बांदा। अलग-अलग घटनाओं में युवती और युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों ही घटनाओं में परिजन खुदकुशी की वजह स्पष्ट नहीं कर सके। पहली घटना में युवती की शादी के लिए रिश्ते की तलाश थी। दूसरी में मृतक युवक पेशे से मजदूर था।
विज्ञापन

जसपुरा थाना क्षेत्र के गड़रिया गांव निवासी रामदास की 18 वर्षीय पुत्री प्रियंका ने सोमवार शाम घर के नजदीक नीम के पेड़ पर रस्सी से फांसी लगा ली। उसकी मौके पर मौत हो गई। कुछ देर बाद खेत से लौटी मां सुनीता ने शव फंदे पर लटका देखा। घर के अन्य परिजनों और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। शव को फंदे से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता ने बताया कि प्रियंका हाईस्कूल तक पढ़ी थी। तीन बहन और दो भाइयों में बड़ी थी। उसकी शादी के लिए रिश्ता तय करना था। कोरोना संक्रमण की वजह से वह जा नहीं पा रहे थे। वह पुत्री की खुदकुशी के बारे में स्पष्ट नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कोतवाली नगर क्षेत्र के कनवारा गांव के ब्रम्हाडेरा निवासी रामबरन उर्फ चुन्नू (18) पुत्र विजय कुमार ने सोमवार शाम दूसरे घर में सीलिंग हुक पर रस्सी से फांसी लगा ली। अंदर से दरवाजे बंद थे। पुलिस के पहुंचने पर शव को फंदे से उतारा गया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मृतक के चाचा दुबरिया ने बताया कि वह पिता से चाबी लेकर दूसरे घर सोने चला गया था। देर रात भाई राजेश सोने गया तब घटना की जानकारी हुई। मृतक बेलदारी करता था। मां बचपन में चल बसी थीं। मृतक दो भाइयों में छोटा था। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed