{"_id":"6154ab328ebc3e058b3519f8","slug":"youth-who-was-unloading-cement-dies-due-to-overturning-of-loader-banda-news-knp6552770166","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमेंट उतार रहे युवक की लोडर पलटने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमेंट उतार रहे युवक की लोडर पलटने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। कोतवाली नगर क्षेत्र के भरखरी गांव में सीमेंट लदा लोडर पलटने से युवक की मौत हो गई। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
शहर के कुशवाहा नगर निवासी श्यामलाल का पुत्र बउवा (22) भवन निर्माण सामग्री की दुकान पर पल्लेदारी का काम करता था। मंगलवार की शाम सीमेंट लादकर भरखरी गांव गया था। बउवा सीमेंट उतार रहा था। इसी दौरानलोडर पलट गया और बउवा उसके नीचे दब गया। वहां मौजूद ग्रामीणों ने मशक्कत कर बाहर निकाला। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने बताया कि बउवा तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। पल्लेदारी करके परिवार पाल रहा था। आरोप लगाया कि साजिश के तहत बउवा पर लोडर पलटाया गया है। कोतवाली इंसपेक्टर योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया हादसे में मौत होना प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है।