फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Youth was kidnapped over transaction dispute, accused arrested

Banda News: लेनदेन के विवाद में युवक को किया था अगवा, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 01 Mar 2025 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Youth was kidnapped over transaction dispute, accused arrested
बांदा। अपहरण किया गया चित्रकूट का युवक पुलिस के हाथ लग गया। शनिवार दोपहर डेढ़ बजे के करीब खानपुर गांव के पहले नदी वाले रास्ते से पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी अंबुजा त्रिवेदी ने बताया कि चित्रकूट जनपद के पहाड़ी थाना क्षेत्र के देवल गांव निवासी बबलू को शुक्रवार की शाम साढ़े पांच बजे करीब कार सवार कुछ लोग गिरवां इंटर कॉलेज के पास से अपहरण कर ले गए थे। शनिवार को दोपहर खानपुर गांव से पहले नदी की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते में अपह्त बबलू पुलिस को मिल गया।
विज्ञापन

तीन आरोपी मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के लवकुश नगर थाना क्षेत्र के बगमऊ गांव के लवकेश राजपूत, साहित राजपूत व क्रिंस राजपूत को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो कार, नौ मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पूछताछ में अपह्त बबलू ने बताया कि आरोपी लवकेश राजपूत ने बबलू व उसके फुफेरे भाई नरैनी कस्बे के शास्त्रीनगर निवासी पुष्पेंद्र के बीच में डेढ़ लाख रुपये दिए थे। रकम बबलू के हवाले थी। पुष्पेंद्र इसका माध्यम था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार लवकेश ने रुपयों की मांग की, लेकिन रकम अदा नहीं की जा रही थी। इसी बात को लेकर पुष्पेंद्र, बबलू के अलावा नरैनी के शास्त्री नगर निवासी सुकेश और शिवम को लवकेश ने शुक्रवार को समझौता करने के लिए बुलाया था। सभी की गिरवां इंटर कॉलेज के पास मुलाकात हुई थी। तभी लवकेश व उसके साथियों ने बबलू को अगवा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed