{"_id":"49cb1c6557f2472f47a1a2b648c106e4","slug":"youth-killed-in-road-accident-hindi-news-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 18 Jan 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। अन्य दुर्घटनाओं में चार घायल हो गए।
सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारा गांव निवासी वीरेंद्र (23) पुत्र जगदीश शुक्ला गांव के प्रेमी (18) पुत्र रामबहादुर के साथ बाइक पर पुआल लेने महोतरा (अतर्रा) गांव गया था।
रविवार को रात लौटते समय जखनी गांव के पास सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। देर तक घायल सड़क किनारे पड़े रहे।
खबर मिलने पर पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने वीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वह दो भाइयों में छोटा और अविवाहित था। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
एक अन्य घटना में ऊधौ नगर कर्वी (चित्रकूट) निवासी राम जानकी (30) पत्नी लल्लू सोमवार को सुबह अपने मायके सांड़ा (मरका) से भाई सालिग (35) के साथ पुत्री गुुड़िया (3) का इलाज कराने बबेरू जा रही थी।
रास्ते में मैजिक टेंपो की टक्कर से तीनों घायल हो गए। सीएचसी बबेरू से उन्हें जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया।