{"_id":"612fb5008ebc3e137b6420da","slug":"youth-hanged-under-the-stress-of-debt-repayment-banda-news-knp64956503","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज अदायगी के तनाव में युवक फांसी पर झूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज अदायगी के तनाव में युवक फांसी पर झूला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिंदवारी। थाना क्षेत्र के बहिंगा गांव के मजरा क्योटरा में बुधवार को तड़के रामदेव (26) पुत्र रामराज निषाद ने कमरे में साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घरवालों की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। युवक पर ट्रैक्टर का कर्ज बताया गया है।
भाई अमर सिंह ने बताया कि भाई रामदेव कर्ज की अदायगी के लिए परेशान था। वर्ष 2018 में उसने इलाहाबाद बैंक तिंदवारी शाखा से ट्रैक्टर के लिए कर्ज लिया था। दो लाख रुपये और अदा करने थे। इसके अलावा पिता के नाम भी इसी बैंक में केसीसी का डेढ़ लाख रुपये कर्ज है।
35 बीघा जमीन में पिता के साथ मिलकर खेतीबाड़ी करता था। अबकी खेत में तिल की फसल बोई थी। लगभग ढाई सौ अन्ना मवेशियों के झुंड ने फसलें नष्ट कर दी थी। फसल नष्ट होने और कर्ज अदायगी के तनाव में रामदेव ने आत्महत्या कर ली। उसकी शादी 2016 में हुई थी। पत्नी आरती अपने मायके कोर्रा गांव में थी। कोई संतान नहीं है।