{"_id":"5e0e34ae8ebc3e87c9332b59","slug":"youth-gift-books-to-children-on-new-year-banda-news-knp5359305124","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं ने नए वर्ष पर बच्चों को दी किताबों की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं ने नए वर्ष पर बच्चों को दी किताबों की सौगात
विज्ञापन
बांदा। युवाओं द्वारा गठित इंकलाब सहायता मंच जरूरतमंदों को भोजन, कपड़ा, इलाज के साथ अब नए वर्ष में बच्चों को पाठ्य-पुस्तकों की सौगात देगा। मंच ने इसकी शुरुआत भी कर दी है।
युवाओं द्वारा गठित इंकलाब सहायता मंच कई दिनों से गरीबों को कपड़े, भोजन और मरीजों को फल व इलाज की मदद कर रहा है। अब नए वर्ष में पहली जनवरी को मंच के युवाओं ने इसमें नया बीड़ा उठाया है। मंच के छात्र संगठन ने नए वर्ष पर रेलवे स्टेशन, रामलीला मैदान, महेश्वरी देवी मंदिर, संकट मोचन मंदिर और शहर के कई पिछड़े इलाकों में जाकर बच्चों को पुस्तकें बांटीं।
लगभग 70 बच्चों को पुस्तकों की यह सौगात दी गई। पुस्तकों में प्राथमिक और माध्यमिक स्तर की शिक्षाएं और जानकारियां हैं। मंच ने यह भी निर्णय लिया है कि चालू वर्ष 2021 में अप्रैल माह में शुरू होने वाले नए शिक्षा सत्र में सभी बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
उनके अभिभावकों को प्रेरित किया जाएगा। मंच के आयुष त्रिपाठी ने बताया कि मंच का लक्ष्य अंत्योदय के पथ पर काम करते रहना है। पुस्तक वितरण के दौरान मंच के युवक आयुष सहित संगम सिंह, सत्यम सिंह, अंकित द्विवेदी, हर्षित द्विवेदी, चिरंजीव मिश्रा, आदित्य गुप्ता, दीपक सिंह, विनय मिश्रा, शिवम, शिखद त्रिपाठी, देवेंद्र द्विवेदी और अनुज तिवारी आदि शामिल रहे।