{"_id":"6ade3d35621d04eccb0ea133","slug":"youth-gets-trapped-in-truck-wheel-body-severed-in-two-after-being-dragged-for-10-meters-banda-news-c-212-1-mah1012-153874-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: ट्रक के पहिये में फंसा युवक, 10 मीटर तक घिसटने से दो हिस्सों में बंटा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: ट्रक के पहिये में फंसा युवक, 10 मीटर तक घिसटने से दो हिस्सों में बंटा शव
Sun, 25 Oct 2026 11:02 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
फोटो-30-घटनास्थल पर मौजूद भीड़। संवाद
बांदा। जसपुरा थाना क्षेत्र के सिकहुला गांव के पास इसूली बॉर्डर पर रविवार शाम ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक सड़क पर गिर गया। इसके बाद ट्रक उसे कुचलते हुए निकल गया।
युवक ट्रक के पहिये में फंसकर करीब 10 मीटर तक घिसटता चला गया। हादसे में उसका शव दो हिस्सों में बंट गया। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत मौके से भाग निकला। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया।
लोग चालक के खिलाफ कार्रवाई और मृतक के परिजन को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने करीब आधे घंटे बाद शाम साढ़े पांच बजे जाम खुलवाया।
चिल्ला थाना क्षेत्र के दोहतरा गांव निवासी रवि कुमार सैनी (30) हमीरपुर के मौदहा कस्बे के इलाही तालाब में रहकर फ्लावर डेकोरेशन का काम करता था। रविवार को वह बाइक से मौदहा से अपने गांव लौट रहा था। सिकहुला गांव के पास इसूली बॉर्डर पर पीछे से आए ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर लगने से रवि सड़क पर गिर गया। इसके बाद ट्रक उसके ऊपर से निकल गया। वह ट्रक के पहिये में फंसकर करीब 10 मीटर तक घिसटता चला गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की जानकारी पर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। उनका कहना था कि मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों से लगातार हादसे हो रहे हैं, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। उन्होंने ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की।
मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से बातचीत की और मदद का भरोसा देकर उन्हें सड़क से हटाया। प्रभारी निरीक्षक राधाकृष्ण तिवारी ने बताया कि ट्रक चालक की तलाश कराई जा रही है।