{"_id":"5f4552628ebc3e3cb57dd354","slug":"youth-drowned-in-hammara-drain-body-found-in-doha-village-banda-news-knp578814760","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथौरा नाले में डूबा युवक, दोहा गांव में शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथौरा नाले में डूबा युवक, दोहा गांव में शव मिला
विज्ञापन
बांदा। कोतवाली देहात क्षेत्र के हथौरा गांव निवासी किफायत उल्ला (29) पुत्र हिदायत उल्ला सोमवार की शाम भैंस चराने गया था। उफनाए नाले के रपटे में पैर फिसल जाने से गिरकर डूब गया। पास में मौजूद गांव के दो युवकों ने उसके घरवालों को सूचना दी।
परिजनों और गांव के गोताखोरों ने करीब दो घंटे उसकी खोजबीन की, लेकिन नहीं मिला। मंगलवार को सुबह लगभग 15 घंटे बाद घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर दोहा गांव में शव मिला।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। दादा हिमायत उल्ला ने बताया कि किफायत मुंबई में सिलाई करता था। लॉकडाउन में घर लौट आया था। 23 नवंबर को उसकी शादी तय थी।