{"_id":"6973c07de5ac0cdc310fc6cd","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-body-found-on-roadside-banda-news-c-212-1-bnd1017-139612-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: युवक की संदिग्ध हालात में मौत, सड़क किनारे मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: युवक की संदिग्ध हालात में मौत, सड़क किनारे मिला शव
Sat, 24 Jan 2026 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 24 Jan 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
जसपुरा। थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव के पास शुक्रवार की सुबह युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। मृतक की पहचान 30 वर्षीय अभिमन्यु पुत्र भीमा निवासी धुंधपुर, हमीरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पिता भीमा ने बताया कि मृतक अभिमन्यु अपनी बहन तुशरिया के घर बरेहटा गांव आया था। बृहस्पतिवार की रात वह शराब के नशे में अपनी ससुराल खपटिहा कलां की ओर गया था। बताया जा रहा है कि वह केन नदी तक पहुंचा लेकिन नाव न मिलने के कारण वह नदी पार नहीं कर सका और पैदल ही वापस लौटने लगा। इस दौरान उसके कपड़े भीग गए थे।
रात में अत्यधिक ठंड के कारण, लौटते समय बरेहटा गांव के पास सड़क किनारे उसे ठंड लग गई और वह वहीं गिर पड़ा। अत्यधिक ठंड और नशे के प्रभाव के चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शुक्रवार सुबह जब ग्रामीणों ने सड़क किनारे शव देखा तो उन्होंने तुरंत जसपुरा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 और थाना प्रभारी धर्मचंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुरा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता भीमा ने बताया कि अभिमन्यु की पत्नी रोशनी पिछले दो वर्षों से अपने मायके खपटिहा कलां में रह रही थी, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। इसी मानसिक अवसाद के कारण वह शराब का आदी हो गया था। थाना प्रभारी धर्मचंद्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।