{"_id":"6ae8d63d241ae89e9e0db58d","slug":"youth-dies-after-falling-while-getting-off-a-moving-train-banda-news-c-212-1-mah1012-154227-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: चलती ट्रेन से उतर रहे युवक की गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: चलती ट्रेन से उतर रहे युवक की गिरने से मौत
Mon, 02 Nov 2026 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 02 Nov 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
अतर्रा। चलती ट्रेन से उतर रहे युवक की पटरी पर गिरने से मौत हो गई। युवक दिवाली पर घर लौट रहा था।
उसका शव अतर्रा इंजीनियरिंग कॉलेज के पास आउटर में रेलवे लाइन पर मिला। सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक पर शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जेब में मिले टिकट व अन्य कागजों से उसकी पहचान की और परिजन को खबर दी।
अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के कमती पुरवा मजरे दिखितवारा निवासी राजू यादव (35) झांसी के मऊरानीपुर में मजदूरी करता था। वह त्योहार पर घर लौटने के लिए ट्रेन से अतर्रा आ रहा था। रविवार की देर रात इंजीनियरिंग कॉलेज के पास वह पटरी पर गिर गया और ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
पुलिस को राजू की जेब से मऊरानीपुर से अतर्रा तक का टिकट भी मिला। अनुमान है कि इंजीनियरिंग कॉलेज के पास ट्रेन की रफ्तार कम हो जाती है। ऐसे में राजू चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास कर रहा होगा और गलती से वह पटरी पर गिर गया
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक राकेश तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। छोटे भाई बुद्ध विलास ने बताया कि राजू मऊरानीपुर में मजदूरी करता था और दिवाली पर घर लौट रहा था।