फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   youth did not reach the job fair

रोजगार मेले में नहीं पहुंचे युवा

Thu, 19 May 2022 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
youth did not reach the job fair
youth did not reach the job fair - फोटो : BANDA
बांदा। सेवायोजन विभाग की ओर से गुरुवार को आयोजित रोजगार मेले में युवा नहीं पहुंचे। 285 पदों पर कंपनियों को साक्षात्कार के लिए औसतन एक-एक जरूरतमंद भी नहीं मिला। मात्र 65 युवा ही उपस्थित हुए। इनमें भी कई स्नातक और परास्नातक थे जिन्होंने सिक्योरिटी गार्ड और लाइन आपरेटर के लिए साक्षात्कार दिया। इन्हें 9530 रुपये मासिक वेतन पर चुना गया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में आयोजित रोजगार मेले में दो कंपनियों आईं। इनमें ब्लैक हांड सिक्योरिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड और कैरियर व्रिज स्किल साल्यूशन शामिल हैं। कई अभ्यर्थी मानक के अनुरूप नहीं थे। इस तरह दोनों कंपनियों ने 35 का साक्षात्कार लिया। भर्ती सिर्फ आठ की हुई। सेवायोजन प्रभारी सहायक निदेशक ओम प्रकाश पांडे ने बताया कि चयन प्रक्रिया कंपनी के प्रतिनिधियों ने की। कंपनी के एचआर एग्जीक्यूटिव घनश्याम पटेल उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उम्मीद थी कि महिलाओं के लिए भी कुछ पदों पर भर्ती होगी। लेकिन यहां सिर्फ सुरक्षा गार्ड और आपरेटर के लिए ही साक्षात्कार हुआ है। इसलिए मायूस लौट रही हूं। - दीपिका राय, डीएलएड, स्नातक, (क्योटरा)
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सोचकर आई थी कि रोजगार मेला में ठीकठाक पदों के लिए अच्छी कंपनियों में इंटरव्यू देने का मौका मिलेगा। यहां पता चला कि जिन पदों पर भर्ती हो रही है वो उनके मुताबिक नहीं है। - क्रांति, स्नातक, स्वराज कालोनी

मानदेय कम होने के बावजूद बेरोजगारी के चलते लाइन आपरेटर पद पर भर्ती के लिए आया हूं। कहीं न कहीं से शुरूआत तो करनी है। - उमेश सिंह, स्नातक, छोटी बाजार
घर की आर्थिक स्थिति सही नहीं है। रोजगार मेले में सिर्फ 2 ही पद हैं। बेरोजगारी दूर करने के लिए छोटा पद ही पर्याप्त है। - राजाबाबू, स्नातक व पालिटेक्निक, मुरवां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed