फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Youth commits suicide by hanging himself in a deserted house

Banda News: सूने मकान में फंदा लगाकर युवक ने दी जान

Thu, 27 Jul 2023 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Youth commits suicide by hanging himself in a deserted house
बांदा। सूने मकान में फंदा लगाकर युवक ने जान दे दी। घटना के समय मां और छोटा भाई एक निमंत्रण में गए थे। उनके लौटने पर घटना की जानकारी हो सकी।
विज्ञापन


अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर मोहल्ला निवासी मोहित उर्फ छोटू (22) ने बुधवार की रात नौ बजे अपने मकान की दूसरी मंजिल में दरवाजे के एंगल से टाई से फंदा लगाकर जान दे दी। छोटे भाई रोहित नामदेव ने बताया कि मां मुन्नी देवी के साथ वह अपनी भाभी नीतू देवी के मायके कर्वी में भाभी के बहन के पुत्र के बरहौं संस्कार में गए थे।
पिता कमलेश नामदेव लुधियाना में रहकर सिलाई का काम करते हैं। बड़े दो भाई भी लुधियाना में मजदूरी करते हैं। शाम करीब साढ़े सात बजे उसकी भाई मोहित से मोबाइल फोन पर बात हुई थी। जिसमें मोहित ने बताया था कि उसने खाना खा लिया है। घर में अकेला है। अपने किसी दोस्त को भेज दो। इसके बाद वह रात नौ बजे के करीब घर में पहुंचे तो घर के सभी दरवाजे खुले थे।
विज्ञापन

मोहित ऊपर के कमरे में फंदे से लटक रहा था। उसका मोबाइल भी घटनास्थल से नहीं मिला है। मोहित अतर्रा में ही एक फर्नीचर की दुकान में काम करता था। घटना के संबंध में अतर्रा कोतवाल अरविंद सिंह ने बताया कि मोहित शराब के नशे का आदी था। नशे में फंदा लगाया है। घटना के समय उसकी मां व भाई रिश्तेदारी में निमंत्रण में गए हुए थे। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed