फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Your family is under my control...I will blow it up with a bomb.

Banda News: तुम्हारा परिवार मेरे कब्जे में है... बम से उड़ा देंगे

Tue, 23 Apr 2024 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Your family is under my control...I will blow it up with a bomb.
बांदा। पैसा पहुंचा दो, नहीं तो तुम्हें गाड़ी समेत बम से उड़ा देंगे। तुम्हारा पूरा परिवार मेरे कब्जे में है। सपा जिलाध्यक्ष के मुताबिक व्हाट्सएप काॅल में किसी पुलिस अधिकारी की फोटो लगी है। धमकी देने वाला भी अपने आपको एसएचओ बता रहा है। जिलाध्यक्ष की शिकायत पर एसपी ने साइबर सेल को जांच सौंपी है।
विज्ञापन

अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के अनथुवा गांव के रहने वाले सपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि वह मंगलवार को गाड़ी से बांदा आ रहे थे, तभी 11 बजकर 13 मिनट पर उनके मोबाइल नंबर पर 92-3496718738 नंबर से एक व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को एसएचओ बताते हुए धमकी दी कि तुम्हारा पूरा परिवार मेरे कब्जे में है, पैसा पहुंचा दो नहीं तो तुम्हें गाड़ी समेत बम से उड़ा दिया जाएगा। जब सपा जिलाध्यक्ष ने विरोध करते हुए शिकायत करने की बात कही तो उसने जान से मारने की धमकी देते हुए फोन काट दिया। उन्होंने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन

साइबर फ्राड का मामला है। इसकी जांच साइबर सेल को दी गई है। प्रथम दृष्टया जांच में यह कॉल पाकिस्तान की बताई जा रही है। इसकी पूरी जांच साइबर सेल से कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंकुर अग्रवाल
पुलिस अधीक्षक, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed