{"_id":"667090746e768e034d0c0c44","slug":"younger-brother-and-brother-in-law-thrown-stones-from-roof-young-man-dies-banda-news-c-212-1-bnd1006-111970-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: छोटे भाई और बहनोई ने छत से फेंके पत्थर, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: छोटे भाई और बहनोई ने छत से फेंके पत्थर, युवक की मौत
विज्ञापन
बांदा। नशे की पार्टी करने से मना करने पर छोटे भाई और बहनोई ने बोरवेल की छत से नीचे खड़े युवक पर कई पत्थर फेंके। इससे युवक लहूलुहान होकर गिर गया। उसे इलाज के लिए प्रयागराज ले राहे थे। रास्ते में युवक की मौत हो गई। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
कालिंजर थाना क्षेत्र के सढ़ा गांव निवासी राजा और उसका बहनोई रविवार की रात को बोरवेल पर बने मकान की छत पर नशेबाजी कर रहे थे। इसी बीच मूंग की फसल की रखवाली करने के लिए राजा का बड़ा भाई हरिश्चंद्र कुशवाहा वहां पहुंचा और नशा करने से मना किया। इससे नाराज राजा और बहनोई राजू ने बोरवेल की छत से नीचे खड़े हरिश्चंद्र पर कई पत्थर फेंके।
पत्थर लगने से हरिश्चंद्र का सिर फट गया और वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजन तत्काल घायल को सीएचसी नरैनी ले गए। वहां से मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। कई घंटे तक उपचार के बाद जब हालत में सुधार नहीं हुआ तो डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
परिजन घायल हरिश्चंद्र को लेकर प्रयागराज जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर आ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी कालिंजर जयचंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी गेंदा की तहरीर पर बहनोई राजू और मृतक के छोटे भाई राजा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपी फरार हैं।