फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   young man missing in the jungle

बकरी चराने गया युवक लापता

Fri, 03 Jul 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 03 Jul 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
young man missing in the jungle

उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित जंगलों में बकरियां चराने गया युवक तीन दिन से लापता है। ग्रामीणों में दस्यु दलों की हरकत की आशंका से दहशत फैली है। घटनास्थल मध्य प्रदेश होने से चंदला थाने में सूचना दी गई है।

विज्ञापन


नरैनी (बांदा) कोतवाली क्षेत्र के बोड़ापुरवा (बिल्हरका) गांव का रहने वाला दर्शन पाल पुत्र छल्लू पाल बुधवार को रोजमर्रा की तरह भेड़-बकरी चराने जंगल गया था। रोजाना वह दोपहर को लौट आता था। बुधवार को नहीं लौटा। घरवालों ने तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


बोड़ापुरवा यूपी-एमपी की सरहद पर स्थित है। डकैतों की चहलकदमी के अड्डे और आरामगाह सीमावर्ती यही गांव हैं। कई बार नहरी गांव में स्थित सिंचाई विभाग के डाक बंगले में भी डकैतों को रुकते देखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चरवाहे के लापता होने के बाद आसपास के गांवों में दहशत बढ़ गई है। सूरज डूबने के बाद ग्रामीण घरों में कैद हो जाते हैं। डकैतों की चहलकदमी यूपी के गांव नहरी, नेढ़ुवा, काछिनपुरवा, उदईपुरवा, बिल्हरका, बोड़ापुरवा, अकेलवा, लसड़ा, मानपुर, किसनीपुरवा और महाराजपुर आदि में भी है।


इसी तरह एमपी की सीमा में बदौली, देवीपुरवा, चंदौरा, खरौली, बरसिया,च हिनौता, चांदीपाटी, हर्रई, कोहनी आदि गांवों में आना जाना रहता है। उधर, चरवाहे के अपहरण की आशंका के मद्देनजर यूपी और एमपी पुलिस ने अपने-अपने इलाकों में चौकसी बढ़ा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed