{"_id":"57a231094f1c1b56152bab9a","slug":"you-sent-a-memorandum-to-governor","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 03 Aug 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते आम आदमी पार्टी नेता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। बुलंदशहर में हाईवे पर मां-बेटी के साथ गैंगरेप की आम आदमी पार्टी ने निंदा कर राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है। आरोप लगाया है कि पुलिस इस मामले में आरोपियों को बचाकर लीपापोती कर रही है।
विज्ञापन
बुधवार को पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा है कि हाईवे पर मां-बेटी को अपहृत तमंचे के बल पर गैंगरेप किया। पुलिस की नींद तब खुली जब इस मामले ने तूल पकड़ा। फिर दबाव और हड़बड़ी में उल्टी-सीधी कार्रवाई की।
विज्ञापन
पहले दिन तीन आरोपियों के नाम बताए। जेल भेजते समय उनमें दो नाम बदल दिए। उनके रिमांड भी नहीं मांगे गए। मंत्री आजम खां का बयान भी शर्मनाक रहा। ज्ञापन में राज्यपाल से अनुरोध किया कि अपराधों पर नियंत्रण के लिए मुख्यमंत्री को सख्त कार्रवाई के निर्देश दें।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वालों में जिला सचिव अवधेश कुमार गुप्ता, मीडिया प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह चुनाले, नीरज सिंह कछवाह, जितेंद्र चौहान, महेश प्रताप, सोनू पांडेय, पंकज सिन्हा, सिमरन सिंह, राघव सिंह, फिरोज खां, योगराज सिंह, संतोष गुप्ता, अनुराग गौरव, पप्पू यादव, रिंकू चौहान भी शामिल रहे।