फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   You can apply for scrutiny till July 12

स्क्रूटनी शुल्क 500 रुपये, परीक्षार्थी 12 जुलाई तक कर सकते आवेदन

Tue, 21 Jun 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
You can apply for scrutiny till July 12
बांदा। अगर कोई परीक्षार्थी यूपी बोर्ड परीक्षाफल से असंतुष्ट है तो वह स्क्रूटनी करवा सकता है। यूपी बोर्ड ने स्क्रूटनी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिसकी अंतिम तिथि 12 जुलाई है।
विज्ञापन

हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के हर प्रश्नपत्र के लिए 500 रुपये स्क्रूटनी शुल्क देना होगा। लिखित और प्रयोगात्मक के लिए भी अलग-अलग शुल्क देना होगा। डीआईओएस वीके सिंह का कहना है कि स्क्रूटनी से संबंधित आवश्यक निर्देश परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदित विषयों के लिए निर्धारित शुल्क चालान के माध्यम से राजकीय कोषागार में जमा करेंगे।
विज्ञापन

सीधे भेजे गए आवेदन स्वीकार्य नहीं होंगे
ऑनलाइन भरे स्क्रूटनी आवेदन का विवरण डाउनलोड कर उसके प्रिंट आउट के साथ मूल चालान पत्र संलग्न कर पंजीकृत डाक से 12 जुलाई तक परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय भेजना होगा। बिना ऑनलाइन के सीधे भेजे गए आवेदन पत्र स्वीकार नहीं होंगे। निर्धारित तिथि के बाद जमा चालान के साथ भेजे गए आवेदन पत्रों पर भी विचार नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed